IPO Next Week: अगले हफ्ते खुल रहे ₹3491 करोड़ के तीन IPO, GMP में उछाल; ₹36000 तक हो सकता है लिस्टिंग गेन

अगले हफ्ते IPO बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है, जहां कुल ₹3,491 करोड़ के तीन पब्लिक इश्यू खुलेंगे. इनमें सबसे बड़ा इश्यू Bagmane Prime Office REIT का है, जिस पर निवेशकों की खास नजर रहेगी. वहीं दो SME IPO भी बाजार के मूड को परखेंगे और निवेश के नए मौके पेश करेंगे.

IPO Calender Image Credit: Canva/ Money9

IPO Calender: भारत के प्राइमरी मार्केट में अगले हफ्ते फिर से रौनक लौटने वाली है. 4 से 7 मई के बीच कुल ₹3,491 करोड़ के तीन पब्लिक इश्यू खुलेंगे. इनमें सबसे बड़ा और प्रमुख इश्यू Bagmane Prime Office REIT का होगा, जिस पर निवेशकों की नजरें टिकी रहेंगी. इसके अलावा दो छोटे SME IPO भी बाजार के मूड को परखेंगे.

Bagmane REIT पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

अगले हफ्ते का सबसे बड़ा इश्यू Bagmane Prime Office REIT है, जो 5 मई को खुलेगा और 7 मई को बंद होगा. कंपनी इस IPO के जरिए ₹3,405 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है. इसमें ₹2,390 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,015 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है. यानी इश्यू का पूरा पैसा कंपनी के पास नहीं जाने वाला है. इसका प्राइस बैंड ₹95-100 प्रति यूनिट रखा गया है. 3 मई को 7 बजे इसका GMP 4 रुपये है.

यह REIT निवेशकों को बेंगलुरु के प्रीमियम ऑफिस स्पेस में निवेश का मौका देगा, जो देश के बड़े ऑफिस मार्केट्स में से एक है. कंपनी का फोकस स्थिर किराया आय (rental income) बढ़ाने पर रहेगा.

SME IPO: छोटे लेकिन मौके बड़े

मेनबोर्ड आईपीओ के अलावा SME सेगमेंट में भी दो IPO आने वाले हैं. पहला IPO Value 360 Communications का है, जो 4 मई को खुलेगा और 6 मई को बंद होगा. कंपनी ₹41.69 करोड़ जुटाना चाहती है. इसमें फ्रेश इश्यू के साथ-साथ ओएफएस भी शामिल है. इसका प्राइस बैंड ₹95-98 प्रति शेयर है. खबर लिखे जाने तक इसका जीएमपी जीरो था.

इसके बाद Recode Studios का IPO 5 मई से 7 मई तक खुलेगा. यह कंपनी ₹44.59 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है और इसका प्राइस बैंड ₹150-158 प्रति शेयर है. दोनों SME इश्यू मिलाकर करीब ₹86 करोड़ जुटाएंगे. इसके जीएमपी मे जोरदार तेजी आई है. 3 मई को 6 बजकर 58 मिनट पर इसके जीएमपी में 28 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. इस स्तर पर हर रिटेल निवेशकों को 36000 का मुनाफा हो सकता है.

बाजार का मूड और निवेशकों की रणनीति

हाल के समय में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, ऐसे में निवेशक अब स्थिर रिटर्न वाले विकल्पों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. REIT जैसे आईपीओ में संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी बनी रह सकती है.

यह भी पढ़ें: GMP धड़ाम! IPO से ₹925.92 करोड़ जुटा रही कंपनी, सचिन तेंदुलकर का भी लगा है दांव, जानें कितना करना होगा निवेश

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.