TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

24 घंटे में ऐसा क्या हुआ कि टूट गए Pharma शेयर, Lupin, Cipla और Aurobindo Pharma का हुआ बुरा हाल

डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान से यह साफ हो गया है कि अमेरिका की ट्रेड पॉलिसी में फार्मा सेक्टर भी अब निशाने पर है. यदि फार्मा पर टैरिफ लागू हुआ, तो इसका सीधा असर भारत की दवा कंपनियों पर पड़ेगा. जिसका असर इसके शेयरों पर देखने को मिल सकता है.

फार्मा शेयर क्यों टूटे? Image Credit: freepik, canva

Why Pharma Stocks Crashed: 4 अप्रैल के कारोबारी दिन निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फार्मास्युटिकल सेक्टर पर कड़े आयात टैरिफ लगाने के साइन दिए हैं. ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार फार्मा सेक्टर को अब अलग कैटेगरी में रखकर उस पर स्पेशल टैरिफ लगाने की तैयारी कर रही है. उनके मुताबिक, यह फैसला जल्द लिया जाएगा. इसके बाद इस सेक्टर में भारी गिरावट देखी गई.

एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि फार्मा एक अलग कैटेगरी में आ रहा है. हम उस पर कुछ ऐसा लेकर आ रहे हैं जो पहले नहीं देखा गया है. इसकी घोषणा निकट भविष्य में होगी. इस पर अभी विचार किया जा रहा है।

फार्मा शेयरों में भारी गिरावट

राष्ट्रपति ट्रंप के इन बयानों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा. शुक्रवार सुबह बजे के आसपास फार्मा कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखी गई. 11: 18 बजे निफ्टी फार्मा इंडेक्स 4.5 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है. अरविंदो फार्मा, लुपिन, और IPCA लैब्स के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है.

सोर्स-NSE

इसे भी पढ़ें- Mazagon Dock में सरकार बेच रही 4.83% हिस्सेदारी, 8 फीसदी डिस्काउंट पर शेयर खरीदने का मौका!

पहले मिली थी राहत, अब बढ़ी चिंता

दरअसल, एक दिन पहले यानी 3 अप्रैल को जब ट्रंप ने भारत सहित कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, तब फार्मा प्रोडक्ट्स को उससे छूट मिली थी. उस समय व्हाइट हाउस की फैक्टशीट में कहा गया था कि फार्मास्युटिकल्स, सेमीकंडक्टर्स, कॉपर और लकड़ी जैसी वस्तुओं पर टैरिफ नहीं लगाया जाएगा.

भारत पर 26 फीसदी का टैरिफ, लेकिन फार्मा तब बाहर था

ट्रंप ने अपने ‘लिबरेशन डे’ भाषण में भारत पर 26 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. ट्रंप का दावा है कि भारत अमेरिका से इंपोर्टेड वस्तुओं पर औसतन 52 फीसदी का टैरिफ लगाता है. हालांकि उस समय फार्मा प्रोडक्ट्स को छूट दी गई थी.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.