TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Mazagon Dock में सरकार बेच रही 4.83% हिस्सेदारी, 8 फीसदी डिस्काउंट पर शेयर खरीदने का मौका!

सरकार ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में अपनी 4.83 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है. यह बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी, जिसकी जानकारी कंपनी ने गुरुवार को एक्सचेंज फाइलिंग में दी. इस कंपनी के शेयरों ने बीते 3 साल में 2000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

मझगांव डॉक Image Credit: freepik, canva

Mazagon Dock Shipbuilders news in Hindi: 3 मार्च के कारोबारी दिन Mazagon Dock Shipbuilders में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई थी. कारोबार के दौरान इसमें हाई वॉल्यूम देखी गई. दरअसल, सरकार ने Mazagon Dock Shipbuilders में अपनी 4.83 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है. यह बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी, जिसकी जानकारी कंपनी ने गुरुवार को एक्सचेंज फाइलिंग में दी. इस हिस्सेदारी की बिक्री के लिए शेयरों का फ्लोर प्राइस 2,525 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो मौजूदा बाजार कीमत से 8 फीसदी कम है.

कब और कैसे होगा ऑफर फॉर सेल?

सरकार 2.83 फीसदी हिस्सेदारी यानी 57.1 लाख शेयर पहले चरण में बेचेगी. इसके अलावा, ग्रीन शू ऑप्शन के तहत 2 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी भी बेचने का ऑप्शन होगा. इसके अलावा नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए OFS 4 अप्रैल 2025 से खुलेगा, जबकि रिटेल निवेशकों के लिए 7 अप्रैल 2025 को उपलब्ध होगा.

मजगांव डॉक: भारत की डिफेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी

मझगांव डॉक को “नेशन का शिप बिल्डर” कहा जाता है. यह कंपनी डिफेंस मिनिस्ट्री के अधीन काम करती है और भारत के लिए युद्धपोतों, पनडुब्बियों और अन्य समुद्री जहाजों का बनाने का काम करती है.

इसे भी पढ़ें- 525 रुपये का ये स्टॉक जाएगा 800 पार! Centrum Capital ने बताया 50% की आ सकती है तेजी

अब तक का योगदान

  • 1960 से अब तक 800 से ज्यादा जहाजों का प्रोडक्शन.
  • भारतीय नौसेना को 25 युद्धपोत और 3 पनडुब्बियां सौंपीं.
  • वर्तमान में 54,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर बुक पेंडिंग.

Mazagon Dock Shipbuilders शेयरों का हाल

3 मार्च को इसके शेयर 5.13 फीसदी की तेजी के साथ 2,737.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ था. बीते एक महीने में शेयर ने 27 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. एक साल में शेयर 144 फीसदी तक उछल चुका है. वहीं, 3 साल में इसने 2000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. एक साल के रेंज में शेयर ने 1,045 रुपये का लो और 2,930 रुपये का हाई बनाया है.

सोर्स-TradingView

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.