Stocks to Watch Today: Sun Pharma, Bajaj Auto, NTPC समेत इन शेयरों में रहेगी हलचल, रखें नजर!

आज 1 फरवरी को बजट सत्र है, जिससे बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रह सकता है. कई दिग्गज शेयर निवेशकों की नजर में रहने वाले हैं. तिमाही नतीजे, नए ऑर्डर, बड़ी डील, निवेश और अहम कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर खास नजर रहेगी.

ट्रेंडिंग स्टॉक्स. Image Credit: Canva

बीते कारोबारी दिन, शुक्रवार को बाजार में खूब उतार चढ़ाव देखने को मिला था. अंत में बाजार गिरकर बंद हुआ था. सेंसेक्स 296 अंक गिरकर 82,269 के स्तर पर बंद हुआ था. निफ्टी में भी 98 अंकों की गिरावट के साथ 25,320 पर बंद हुआ था. मेटल शेयर सबसे ज्यादा टूटे थे. आज 1 फरवरी को बजट सत्र है, जिससे बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रह सकता है. कई दिग्गज शेयर निवेशकों की नजर में रहने वाले हैं. तिमाही नतीजे, नए ऑर्डर, बड़ी डील, निवेश और अहम कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर खास नजर रहेगी.

Sun Pharmaceutical Industries

कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 3,368.8 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 2,903.4 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू 13.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,520.5 करोड़ रुपये पहुंच गया है. हालांकि कंपनी को इस तिमाही में 489.4 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल लॉस भी हुआ है.

Bajaj Auto

Bajaj Auto का स्टैंडअलोन मुनाफा 18.7 प्रतिशत उछलकर 2,502.8 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल यह 2,108.7 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू भी 18.8 प्रतिशत बढ़कर 15,220.3 करोड़ रुपये पहुंच गया है. लेबर कोड से जुड़ा असर 61.3 करोड़ रुपये रहा है.

GAIL India

GAIL का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 57.7 प्रतिशत टूटकर 1,729.1 करोड़ रुपये रह गया है. रेवेन्यू भी 4.4 प्रतिशत घटकर 35,302.8 करोड़ रुपये रहा है.

NTPC

NTPC का कंसोलिडेटेड मुनाफा 8.3 प्रतिशत बढ़कर 5,597 करोड़ रुपये पहुंच गया है. रेवेन्यू में भी मामूली बढ़त देखने को मिली है और यह 45,845.7 करोड़ रुपये रहा है.

Jindal Steel

कंपनी का मुनाफा 80.2 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 188.6 करोड़ रुपये रह गया है. हालांकि रेवेन्यू में 10.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ यह 13,026.6 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इस तिमाही में कंपनी को 54.6 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल लॉस भी हुआ है.

Bank of Baroda

बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 4.5 प्रतिशत बढ़कर 5,054.6 करोड़ रुपये रहा है. नेट इंटरेस्ट इनकम 11,800.4 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रही. ग्रॉस एनपीए घटकर 2.04 प्रतिशत पर आ गया है, जबकि नेट एनपीए 0.57 प्रतिशत पर स्थिर रहा है.

Affle 3i

Affle 3i का मुनाफा 19 प्रतिशत बढ़कर 119.3 करोड़ रुपये पहुंच गया है. कंपनी का रेवेन्यू भी 19.2 प्रतिशत उछलकर 717.5 करोड़ रुपये हो गया है.

Delhivery

Delhivery का मुनाफा 58.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 39.6 करोड़ रुपये हो गया है. रेवेन्यू 17.9 प्रतिशत बढ़कर 2,805 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

IDFC First Bank

बैंक का मुनाफा 48 प्रतिशत उछलकर 502.5 करोड़ रुपये रहा है. नेट इंटरेस्ट इनकम 12 प्रतिशत बढ़कर 5,492.4 करोड़ रुपये हो गई है. ग्रॉस एनपीए घटकर 1.69 प्रतिशत हो गया है, जबकि नेट एनपीए मामूली बढ़कर 0.53 प्रतिशत पर पहुंच गया है.

AstraZeneca Pharma India

कंपनी को सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन से Durvalumab इंजेक्शन को इंपोर्ट, सेल और डिस्ट्रीब्यूट करने की मंजूरी मिल गई है. यह दवा गैस्ट्रिक और गैस्ट्रोईसोफेजियल जंक्शन कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होगी.

Asian Energy Services

कंपनी ने गुजरात के मेवाड़ फील्ड में तेल मिलने की जानकारी दी है. नए कुएं से रोजाना करीब 125 से 130 बैरल तेल उत्पादन की उम्मीद जताई गई है.

HBL Engineering

कंपनी को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से 575 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर ऑनबोर्ड KAVACH सिस्टम की सप्लाई, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए है.

MOIL

MOIL को मध्य प्रदेश में मैंगनीज खनन के लिए मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन के साथ जॉइंट वेंचर बनाने की मंजूरी मिल गई है. इसके लिए स्टील मंत्रालय से हरी झंडी मिल चुकी है.

Central Bank of India

बैंक ने HSBC एसेट मैनेजमेंट इंडिया के साथ डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट किया है. अब बैंक अपने ग्राहकों को HSBC के म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट्स ऑफर करेगा.

Hindustan Petroleum Corporation

HPCL ने IIT कानपुर से जुड़े स्टार्टअप Maraal Aerospace में 2 करोड़ रुपये का निवेश किया है. यह निवेश क्लीन एनर्जी और डीप टेक एयरोस्पेस से जुड़े प्रोडक्ट डेवलपमेंट और टेस्टिंग के लिए किया गया है.

Ola Electric Mobility

Ola Electric ने लागत घटाने और संगठन को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए अपने करीब 5 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है. कंपनी ऑटोमेशन बढ़ाकर तेजी और ऑपरेशनल डिसिप्लिन पर फोकस कर रही है.

Indiabulls

BofA Securities Europe SA ने Indiabulls के 2.22 करोड़ शेयर करीब 10.87 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं, जिसकी कुल वैल्यू करीब 24.14 करोड़ रुपये रही. वहीं Societe Generale ने इतनी ही संख्या में शेयर 10.86 रुपये प्रति शेयर पर बेच दिए हैं.

इसे भी पढ़ें- बुरी तरह टूटे इस बैंक के शेयर, आई 19 फीसदी की गिरावट, मचा हाहाकार; जानें क्या है मामला?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

बिना शोर मचाए बड़ा खेल, BlackBuck क्यों कहलाने लगा है ट्रक ऑपरेटरों का भरोसेमंद साथी; 5 साल में दिया 95% का रिटर्न

गिरते बाजार में इस शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, तिमाही नतीजों से मिला बूस्ट, BPCL, HPCL हैं क्लाइंट

शेयर बाजार में आज फिर तबाही या रिकवरी? जाने टेक्निकल चार्ट ,Gift Nifty और एशियाई बाजार क्या दे रहे हैं सिग्नल

क्रिप्टो निवेशक हो जाएं अलर्ट, बजट में सरकार की बड़ी मार, अगर की ये गलती तो रोजाना फाइन और भारी पेनल्टी के लिए रहें तैयार

Indian Railways की बड़ी तैयारी: 1500 वंदे भारत कोच बनाने की मंजूरी, इन 3 रेलवे स्टॉक्स को मिलेगा फायदा!

Stocks to Watch Today: इंट्राडे में Bank Stocks, Mphasis से लेकर इन शेयरों में रहेगी हलचल, रखें नजर!