सुबह गिरा शेयर बाजार, फिर अचानक बदला माहौल! सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी; आखिर क्यों
शुरुआती गिरावट के बाद मंगलवार को शेयर बाजार ने जोरदार वापसी की. सेंसेक्स करीब 287 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 24,300 के पार बंद हुआ. FII की खरीदारी, मजबूत ग्लोबल संकेत, कच्चे तेल में गिरावट और वैल्यू बाइंग बाजार की तेजी की मुख्य वजह रही.
Highlights
- विदेशी निवेशकों ने दो दिनों की बिकवाली के बाद 1,181.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
- अमेरिका के नए प्रतिबंध बाजार की उम्मीद से कम सख्त रहे, जिससे कच्चे तेल और बॉन्ड यील्ड में नरमी आई और बाजार को राहत मिली.
- सुबह की तेज गिरावट के बाद निवेशकों ने पिटे हुए और चुनिंदा बड़े शेयरों में खरीदारी की.
Closing Bell: मंगलवार, 25 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबरकर मजबूती के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 287अंक यानी 0.37% की तेजी के साथ 77,656.09 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 115.50 अंक यानी 0.48% चढ़कर 24,334.55 के स्तर पर पहुंच गया. दिन की शुरुआत में बाजार पर दबाव था, लेकिन बाद में चुनिंदा दिग्गज शेयरों में खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और FII की खरीदारी से बाजार ने शानदार वापसी की.
बाजार की तेजी में विदेशी निवेशकों की खरीदारी, मजबूत ग्लोबल संकेत, कच्चे तेल में मुनाफावसूली और पिटे हुए शेयरों में वैल्यू बाइंग का बड़ा योगदान रहा. मंगलवार को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी भी बाजार की नजर में रही.
बाजार में आज क्यों लौटी तेजी?
1. FII ने फिर की खरीदारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने सोमवार को 1,181.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इसके साथ ही दो दिनों से जारी उनकी बिकवाली पर ब्रेक लग गया. FII की खरीदारी से बाजार का सेंटीमेंट मजबूत हुआ.
2. ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेत
एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली. दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का SSE Composite, हांगकांग का हैंग सेंग और जापान का निक्केई 225 हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी शेयर बाजार के फ्यूचर्स में भी 0.6% तक की तेजी देखने को मिली, जिससे घरेलू बाजार को सपोर्ट मिला.
3. कच्चे तेल में गिरावट से मिली राहत
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बना हुआ है और अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के संकेत दिए हैं. इसके बावजूद नए प्रतिबंध बाजार की उम्मीद से कम सख्त रहे. इससे कच्चे तेल और बॉन्ड यील्ड में हाल के उच्च स्तर से कुछ गिरावट आई.
4. शुरुआती गिरावट के बाद जमकर हुई वैल्यू बाइंग
मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 243.2 अंक गिरकर 77,125.91 तक पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 103.6 अंक टूटकर 24,115.45 तक आ गया था. लेकिन इन स्तरों पर निवेशकों ने पिटे हुए शेयरों में खरीदारी शुरू कर दी, जिससे बाजार तेजी से संभल गया.
टॉप गेनर्स में इन शेयरों ने दिखाया दम
निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में Adani Enterprises का शेयर 3.72% चढ़ा. इसके अलावा Max Healthcare 2.57%, Apollo Hospitals 2.15%, IndiGo 2.01% और Adani Ports 1.83% की तेजी के साथ बंद हुए.
इन शेयरों में रही गिरावट
निफ्टी 50 के टॉप लूजर्स में HDFC Life 1.13% गिरा. Cipla में 1.11%, ONGC में 1.08%, Coal India में 0.71% और Hindalco में 0.70% की गिरावट दर्ज की गई.
ब्रॉड मार्केट का भी मिला साथ
बाजार की तेजी सिर्फ निफ्टी और सेंसेक्स तक सीमित नहीं रही. ब्रॉड मार्केट में भी मजबूती देखने को मिली.
- Nifty Next 50 में 0.66% की तेजी रही.
- Nifty Midcap 100 में 0.54% की बढ़त दर्ज की गई.
- Nifty Mid Select 0.69% चढ़ा.
- Nifty 100 में 0.51% की तेजी रही.
- Nifty Auto में 0.40% की बढ़त हुई.
- Nifty FMCG में 0.38% की तेजी रही.
- Nifty Financial Services में 0.34% की बढ़त दर्ज की गई.
- Nifty Bank लगभग सपाट रहा और 0.02% गिरकर बंद हुआ.
- Nifty Smallcap 100 में 0.10% की मामूली गिरावट रही.
कितने शेयर चढ़े और कितने गिरे?
BSE पर कुल 3,637 शेयरों में कारोबार हुआ. इनमें 1,672 शेयर तेजी के साथ बंद हुए, जबकि 1,843 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. 122 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ.
इसे भी पढ़ें- शुगर स्टॉक्स की तेजी पर लगा ब्रेक! Balrampur Chini समेत कई शेयर लाल, 7% तक की गिरावट; ये रही वजह
कुल मिलाकर, बाजार में मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद शानदार रिकवरी देखने को मिली. कच्चे तेल की कीमतों में राहत, FII की खरीदारी और पिटे हुए शेयरों में वैल्यू बाइंग ने सेंसेक्स और निफ्टी को मजबूती के साथ बंद होने में मदद की.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Federal Bank : Jana SFB को खरीदने की खबर से शेयर 4% तक टूटा, जानें क्या है पूरा मामला
TCS से HDFC तक, निफ्टी के इन 6 दिग्गजों ने कराया नुकसान, 5 साल में हुआ 37% का घाटा; आखिर क्यों
शुगर स्टॉक्स की तेजी पर लगा ब्रेक! Balrampur Chini समेत कई शेयर लाल, 7% तक की गिरावट; ये रही वजह
