TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

बुरी तरह टूटे इस बैंक के शेयर, आई 19 फीसदी की गिरावट, मचा हाहाकार; जानें क्या है मामला?

भारी गिरावट के बावजूद अगर लंबे समय के आंकड़ों पर नजर डालें तो South Indian Bank के शेयरों ने पिछले छह महीनों में करीब 25 प्रतिशत की तेजी दिखाई है, जबकि बीते एक साल में इसमें करीब 46 प्रतिशत का उछाल आया है. अगर 5 साल की बात करें तो इसमें 400 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. फिलहाल शेयर का पीई रेशियो करीब 8.33 है. 30 जनवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 10,061.06 करोड रुपये के आसपास है.

बैंक स्टॉक में गिरावट Image Credit: Canva

Why South Indian Bank Share Price Crashed: 30 जनवरी को South Indian Bank के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली. बैंक का शेयर करीब 19 प्रतिशत तक टूट गया और तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया. यह गिरावट तब आई जब बैंक ने जानकारी दी कि उसके मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO पीआर शेषाद्री ने मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा नियुक्ति न लेने का फैसला किया है. कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर गिरकर करीब 36.03 रुपये तक पहुंच गया, जो अक्टूबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है.

CEO PR Seshadri ने क्यों लिया यह फैसला

South Indian Bank ने 29 जनवरी को बताया कि बोर्ड मीटिंग में CEO पीआर शेषाद्री के उस अनुरोध पर विचार किया गया, जिसमें उन्होंने अपने कार्यकाल के बाद दोबारा नियुक्ति न लेने की इच्छा जताई है. बैंक के मुताबिक शेषाद्री अब निजी रुचि से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान देना चाहते हैं. हालांकि, बैंक ने साफ किया है कि वह अपने मौजूदा कार्यकाल की अवधि पूरी करेंगे और 30 सितंबर 2026 तक मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के पद पर बने रहेंगे.

नए CEO की तलाश शुरू करेगा South Indian Bank

बैंक के बोर्ड ने अब नए CEO की तलाश शुरू करने का फैसला लिया है. इसके तहत उम्मीदवार की पहचान और शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके बाद रिजर्व बैंक और बैंक के शेयरधारकों से जरूरी मंजूरी ली जाएगी, ताकि समय रहते नई नियुक्ति पूरी की जा सके.

शेयर का हाल और वैल्यूएशन

भारी गिरावट के बावजूद अगर लंबे समय के आंकड़ों पर नजर डालें तो South Indian Bank के शेयरों ने पिछले छह महीनों में करीब 25 प्रतिशत की तेजी दिखाई है, जबकि बीते एक साल में इसमें करीब 46 प्रतिशत का उछाल आया है. अगर 5 साल की बात करें तो इसमें 400 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. फिलहाल शेयर का पीई रेशियो करीब 8.33 है. 30 जनवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 10,061.06 करोड रुपये के आसपास है.

इसे भी पढ़ें- रॉकेट की स्पीड से भागा ये शेयर, DII ने बढ़ाई हिस्सेदारी, 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक, अब आया बड़ा अपडेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.