Stock to Watch: आज इन शेयरों पर रखें नजर, HCL, DMart और Adani Green समेत कई कंपनियों से जुड़े बड़े अपडेट
Stock to Watch Today: कंपनियों के तिमाही नतीजे, फंड जुटाने की योजनाएं, कारोबार से जुड़े अपडेट और रिजर्व बैंक के नियमों में बदलाव से इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. अब निवेशकों की नजर दूसरी तिमाही के नतीजों और कंपनियों से जुड़ी खबरों पर रहेगी.

Stock to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 12 अक्टूबर को एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डीमार्ट), अडानी ग्रीन एनर्जी, पीटीसी इंडस्ट्रीज और आनंद राठी वेल्थ समेत कई कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं. कंपनियों के तिमाही नतीजे, फंड जुटाने की योजनाएं, कारोबार से जुड़े अपडेट और रिजर्व बैंक के नियमों में बदलाव से इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. अब निवेशकों की नजर दूसरी तिमाही के नतीजों और कंपनियों से जुड़ी खबरों पर रहेगी.
HCL Technologies के तिमाही नतीजों पर नजर
आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी HCL Technologies के शेयरों में सोमवार को हलचल रह सकती है. कंपनी आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। निवेशक कंपनी के रेवेन्यू, मुनाफे, मार्जिन और वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ग्रोथ गाइडेंस पर नजर रखेंगे. इसके अलावा नए सौदों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से मिलने वाले कारोबार और आईटी सेवाओं की मांग से जुड़े संकेत भी महत्वपूर्ण होंगे.
DMart के मुनाफे में 8.5% की बढ़ोतरी
रिटेल चेन DMart का संचालन करने वाली कंपनी Avenue Supermarts ने सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 8.5% की बढ़ोतरी के साथ करीब 743.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया. कंपनी का रेवेन्यू 17.8% बढ़कर 19,644 करोड़ रुपये रहा.
कंपनी का EBITDA 15% बढ़कर 1,394 करोड़ रुपये पहुंच गया. हालांकि, EBITDA मार्जिन पिछले साल के 7.3% से घटकर 7% रह गया. निवेशक यह देखेंगे कि बिक्री में बढ़ोतरी के बावजूद मार्जिन पर दबाव कंपनी के शेयरों को किस तरह प्रभावित करता है.
Adani Green Energy
Adani Green Energy की परिचालन क्षमता वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 24% बढ़कर 20,763 मेगावाट हो गई. इस दौरान कंपनी की बिजली बिक्री 32% बढ़कर 25,747 मिलियन यूनिट रही. कंपनी ने सितंबर तिमाही में 621 मेगावाट की नई क्षमता जोड़ी.
इसके अलावा, गुजरात के खावड़ा में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की 3,081 मेगावाट-घंटे की क्षमता को परिचालन में लाया गया. नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार में विस्तार से जुड़े इन आंकड़ों पर निवेशकों की नजर रहेगी.
PTC Industries ने जुटाए 1,800 करोड़ रुपये
PTC Industries के शेयरों में भी कारोबार से जुड़े अपडेट के कारण हलचल रह सकती है. कंपनी के बोर्ड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) बंद करने की मंजूरी दी है. इस प्रक्रिया के जरिए कंपनी ने 1,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं. कंपनी ने योग्य संस्थागत निवेशकों को 21,060 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 8.54 लाख इक्विटी शेयर जारी करने और आवंटित करने की मंजूरी दी. यह कीमत फ्लोर प्राइस से 5% कम थी. QIP के जरिए जुटाई गई रकम और नए शेयरों के आवंटन पर बाजार की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण होगी.
Anand Rathi Wealth के मुनाफे में गिरावट
Anand Rathi Wealth का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 9.5% घटकर 89.95 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 15.7% बढ़कर 344 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का EBITDA 15.1% गिरकर 116.8 करोड़ रुपये रहा. EBITDA मार्जिन भी पिछले साल के 46.2% से घटकर 34% रह गया. दूसरी ओर, कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 18% बढ़कर 1.08 लाख करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने 4 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दी है.
बैंकिंग शेयरों में क्यों रहेगी हलचल?
बैंकिंग शेयरों पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) से जुड़े बदलाव का असर देखने को मिल सकता है. केंद्रीय बैंक ने बैंकों के लिए दैनिक CRR रखरखाव की न्यूनतम आवश्यकता 90% से बढ़ाकर 99% कर दी है. यह बदलाव 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले पखवाड़े से लागू होगा.
CRR वह नकदी है, जिसे बैंकों को अपनी जमा राशि के एक निर्धारित अनुपात के रूप में RBI के पास रखना होता है. दैनिक रखरखाव की आवश्यकता बढ़ने से बैंकों के नकदी प्रबंधन पर असर पड़ सकता है. इसलिए निवेशक बैंकिंग शेयरों में संभावित प्रतिक्रिया पर नजर रखेंगे.
इन शेयरों पर भी रहेगी नजरे
- Poonawalla Fincorp: कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 374.8 करोड़ रुपये रहा. शुद्ध ब्याज आय (NII) में 75.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
- Can Fin Homes: कंपनी का मुनाफा 9.2% बढ़कर 274.6 करोड़ रुपये पहुंच गया. हालांकि, नेट इंटरेस्ट मार्जिन में गिरावट आई.
- Canara Robeco Asset Management Company: कंपनी का शुद्ध मुनाफा 21.5% बढ़कर 59.2 करोड़ रुपये रहा. बोर्ड ने 2 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी.
- Canara HSBC Life Insurance: कंपनी का शुद्ध मुनाफा 5.5% बढ़कर 43.1 करोड़ रुपये रहा.
- Kalpataru: सितंबर तिमाही में कंपनी की प्री-सेल्स सालाना आधार पर 5% घटकर 1,258 करोड़ रुपये रही.
- Waterways Leisure Tourism: कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 54.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू में 30.9% की बढ़ोतरी हुई.
- Ajmera Realty: कंपनी की बिक्री का मूल्य सालाना आधार पर 69% घटकर 224 करोड़ रुपये रहा.
- Bajel Projects: कंपनी को मुंबई में 220 केवी गैस-इंसुलेटेड स्विचगियर सबस्टेशन की आपूर्ति और स्थापना का ठेका मिला है. इस ऑर्डर का अनुमानित मूल्य 200 करोड़ से 300 करोड़ रुपये के बीच है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.