Stocks to Watch: Lupin को USFDA की मंजूरी, NBCC को मिले नए प्रोजेक्ट; ITC समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर
शेयर बाजार में आज 3 नवंबर को Lupin, NBCC, ITC, NALCO, KEC International और Marico समेत कई कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे. Lupin को USFDA से दवा के लिए मंजूरी मिली है, जबकि NBCC ने बिहार में चार पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए समझौता किया है.

शेयर बाजार में आज यानी 3 नवंबर को कई कंपनियों के शेयर खबरों और दूसरी तिमाही के नतीजों के चलते फोकस में रहेंगे. Lupin को अमेरिकी से मंजूरी मिली है, जबकि NBCC ने बिहार में चार पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए समझौता किया है. इसके अलावा ITC, NALCO, KEC International, Trident और Marico समेत कई कंपनियों ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. वहीं, SBI, Bajaj Finserv और MCX समेत कई कंपनियां आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी.
Lupin, NBCC और TVS Holdings पर नजर
फार्मा कंपनी को USFDA से Amifampridine Tablets 10 mg के लिए मंजूरी मिली है. ये टैबलेट Catalyst Pharmaceuticals की Firdapse दवा के समान हैं. Lupin उन शुरुआती कंपनियों में शामिल है जिन्होंने इस दवा के लिए अप्लाई किया था. कंपनी शेयर जेनेरिक एक्सक्लूसिविटी के 180 दिनों की अवधि के लिए पात्र है.
इसके अलावा NBCC कंपनी ने बिहार सरकार के विभागों के साथ पटना में पहले चरण के तहत चार पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए समझौता किया है. ये परियोजनाएं खुद से होने वाली कमाई के आधार पर पूरी की जाएंगी और इनके लिए राज्य के बजट से पैसा नहीं लिया जाएगा. इन परियोजनाओं से बिक्री या लीज के जरिए करीब 5,152 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है, जबकि परियोजना की संभावित लागत 2,000 करोड़ रुपये है.
तो वहीं, TVS Holdings कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी Home Credit India Finance के राइट्स इश्यू में 483.91 करोड़ रुपये के 12.55 करोड़ अतिरिक्त शेयर आवंटित किए हैं. इसके बाद भी Home Credit India Finance में TVS Holdings की हिस्सेदारी 74.45% बनी हुई है.
दूसरी तिमाही के नतीजों से इन शेयरों में हलचल
ITC: कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 18.5% घटकर 4,229.3 करोड़ रुपये रह गया. पिछले साल इसी तिमाही में यह 5,186.6 करोड़ रुपये था. हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 43.85% बढ़कर 30,578.4 करोड़ रुपये हो गया.
NALCO: कंपनी का मुनाफा 28.3% बढ़कर 1,835 करोड़ रुपये पहुंच गया. रेवेन्यू भी 26.3% बढ़कर 5,419.4 करोड़ रुपये रहा.
KEC International: कंपनी का मुनाफा 81.5% गिरकर 29.7 करोड़ रुपये रह गया. वहीं, रेवेन्यू 10.2% घटकर 5,467.7 करोड़ रुपये रहा.
GSFC: गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स का मुनाफा 38.2% घटकर 200.2 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, रेवेन्यू 48.7% बढ़कर 4,740.9 करोड़ रुपये पहुंच गया.
Trident: कंपनी का मुनाफा 93.1% बढ़कर 175.6 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रेवेन्यू 3.8% घटकर 1,719.5 करोड़ रुपये रहा. कंपनी के बोर्ड ने क्षमता विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 4,650 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है.
Marico: कंपनी का मुनाफा 29.2% बढ़कर 558 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 13% बढ़कर 3,897 करोड़ रुपये रहा.
Akums Drugs: कंपनी का मुनाफा 176.7% बढ़कर 112.9 करोड़ रुपये पहुंच गया. रेवेन्यू 31.9% बढ़कर 1,342.4 करोड़ रुपये रहा.
Granules India: कंपनी का मुनाफा 39.2% बढ़कर 181.8 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 20.3% बढ़कर 1,560 करोड़ रुपये हो गया.
ये भी पढ़ें- Closing Bell: दिवाली हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार हुआ बमबम, 6 घंटे में हुई 8 लाख करोड़ की ‘आतिशबाजी’
आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
आज SBI, Bajaj Finserv, NSE, Lupin, Anthem Biosciences, Awfis Space Solutions, Bata India, Emcure Pharmaceuticals, Endurance Technologies, Graphite India, MCX, Metropolis Healthcare, Mahanagar Gas और Utkarsh Small Finance Bank समेत कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी. निवेशकों की इन कंपनियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी.
इन शेयरों में भी हो सकता है एक्शन
Samvardhana Motherson International: कंपनी ने सिंगापुर की Nanyang Technological University के साथ साझेदारी की है. इसका उद्देश्य औद्योगिक कोटिंग को तेजी से सुखाने वाली Spinheat मैग्नेटिक इंडक्शन तकनीक को आगे बढ़ाना है. इस तकनीक का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल और एयरोस्पेस के कलपुर्जों में किया जा सकता है.
EAAA India Alternatives में Carnelian Asset Management, HDFC AMC और L&T ने मिलकर 18.77 लाख शेयर खरीदे, जो कंपनी की 2.9% हिस्सेदारी के बराबर हैं. Go Fashion India में प्रमोटर ने 10.1 लाख शेयर खरीदे, जबकि Franklin Templeton MF ने 13.33 लाख शेयर बेचे. One MobiKwik में Bank of India MF ने 6.9 लाख शेयर खरीदे.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.