₹100 से कम के ये छुटकू स्टॉक बनेंगे मल्टीबैगर? दिया 389% तक रिटर्न, एक्सपर्ट की भी है नजर
100 रुपये से कम कीमत वाले बैंक ऑफ महाराष्ट्र, IFCI और Niva Bupa के शेयर निवेशकों के रडार पर हैं. बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 5 साल में 381% और IFCI ने 389% तक का रिटर्न दिया है. वहीं, Niva Bupa के शेयर में भी खरीदारी की सलाह सामने आई है. क्या ये शेयर आगे मल्टीबैगर बन सकते हैं?

Stocks Under Rs 100: शेयर बाजार में पिछले हफ्ते ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली. इसके चलते हफ्ते के आधार पर Nifty 50 में गिरावट आई, जबकि Sensex 500 अंकों से ज्यादा टूट गया. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, रुपये में कमजोरी और अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ को लेकर अनिश्चितता ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई. हालांकि, बाजार में गिरावट के बीच कुछ ऐसे शेयर भी हैं, जिन्होंने लंबी अवधि में निवेशकों को शानदार कमाई कराई है. खास बात यह है कि इन शेयरों की कीमत अभी 100 रुपये से भी कम है. इनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र, IFCI और Niva Bupa Health Insurance जैसे नाम शामिल हैं. इन तीनों शेयरों में से कुछ ने पिछले 5 साल में करीब 389 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
Bank of Maharashtra: 5 साल में 381% का रिटर्न
100 रुपये से कम कीमत वाले शेयरों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लंबी अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 95.66 रुपये पर कारोबार करता दिखा. कंपनी का मार्केट कैप 72,454 करोड़ रुपये है. इसका P/E Ratio (TTM) 9.05 और P/B Ratio 2.04 है, जबकि इंडस्ट्री का P/E 13.45 है. कंपनी का ROE 22.53% है. इसका EPS (TTM) 10.41 रुपये, बुक वैल्यू 46.20 रुपये और डिविडेंड यील्ड 1.27% है. कंपनी की फेस वैल्यू 10 रुपये है.
रिटर्न की बात करें तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर ने सिर्फ एक महीने में 18% की तेजी दिखाई है. पिछले 6 महीने में यह करीब 19% चढ़ा है. वहीं, 3 साल में निवेशकों को 116% और 5 साल में करीब 381% का रिटर्न मिला है.
IFCI: 5 साल में 389% तक चढ़ा शेयर
IFCI का शेयर भी 100 रुपये से कम कीमत वाले उन शेयरों में शामिल है, जिन्होंने लंबी अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 58.22 रुपये पर कारोबार करता दिखा. कंपनी का मार्केट कैप 15,444 करोड़ रुपये है. इसका P/E Ratio (TTM) 35.17 और P/B Ratio 1.35 है, जबकि इंडस्ट्री का P/E 18.05 है. कंपनी का Debt to Equity Ratio 0.28 और ROE 1.58% है. इसका EPS (TTM) 1.63 रुपये और बुक वैल्यू 42.33 रुपये है. कंपनी की डिविडेंड यील्ड 0% और फेस वैल्यू 10 रुपये है.
शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो IFCI ने पिछले एक साल में 14% का रिटर्न दिया है. वहीं, 3 साल में इसका रिटर्न 136% और 5 साल में करीब 389% रहा है. यानी लंबी अवधि में इस शेयर ने निवेशकों की रकम में अच्छी बढ़ोतरी की है.
Niva Bupa: शेयर में दबाव, फिर भी खरीदारी की सलाह
Niva Bupa Health Insurance का शेयर भी 100 रुपये से कम कीमत पर कारोबार कर रहा है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 75.66 रुपये पर था. कंपनी का मार्केट कैप 13,722 करोड़ रुपये है. इसका P/E Ratio (TTM) 39.65 और P/B Ratio 3.57 है, जबकि इंडस्ट्री का P/E 13.83 है. कंपनी का Debt to Equity Ratio 0.07 और ROE 8.98% है. इसका EPS (TTM) 1.87 रुपये और बुक वैल्यू 20.77 रुपये है. कंपनी की डिविडेंड यील्ड 0% और फेस वैल्यू 10 रुपये है.
हालांकि, कंपनी का शेयर लगातार दबाव में कारोबार करता दिखा है. इसके बावजूद मिंट की रिपोर्ट में शेयर को मौजूदा स्तर से खरीदने की सलाह दी गई है. इसमें 75.66 रुपये के भाव पर खरीदारी, 80 रुपये का टारगेट और 72.50 रुपये का स्टॉप लॉस बताया गया है.
बाजार में आगे क्या रहेगा रुख?
पिछले हफ्ते की गिरावट के बावजूद बाजार का तकनीकी रुख सकारात्मक बना हुआ है. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, Nifty 50 के लिए 25,450-25,500 का स्तर अहम सपोर्ट है, जबकि 25,800-25,900 के दायरे में रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है. RSI 65.47 पर है और PCR 1.15 बाजार में सकारात्मक संकेत दे रहा है. वहीं, India VIX 1.72% गिरकर 16.54 पर आ गया.
अगर Nifty 50 निर्णायक रूप से 25,900 के ऊपर निकलता है, तो बाजार में खरीदारी की रफ्तार बढ़ सकती है. दूसरी ओर, Bank Nifty के लिए 62,500-62,800 का स्तर अहम सपोर्ट है, जबकि 63,300-63,700 के दायरे में रेजिस्टेंस है. 63,700 के ऊपर टिकने पर इसमें तेजी का रुख और मजबूत हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन से चमकेंगे इन 7 शेयरों के दिन! एक कंपनी को मिला ₹5,400 करोड़ का ऑर्डर
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.