Tesla से 25 EV प्रोजेक्ट तक, कैसे ग्लोबल EV प्लेयर बन रही ये ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी; रखें नजर

Suprajit Engineering तेजी से ग्लोबल EV सप्लायर बनने की दिशा में बढ़ रही है. कंपनी की Shanghai Lone Star इकाई के OEM ग्राहकों में Tesla शामिल है. इसके अलावा एक बड़ी चीनी EV कंपनी से करीब 25 केबल प्रोजेक्ट मिले हैं. कंपनी अब केवल केबल तक सीमित नहीं है और ब्रेकिंग सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर, सेंसर, एक्टुएटर और टेलीमैटिक्स जैसे प्रोडक्ट पर भी फोकस कर रही है

Suprajit Engineering तेजी से ग्लोबल EV सप्लायर बनने की दिशा में बढ़ रही है Image Credit: Canva/ Money9

इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV की बढ़ती मांग का फायदा अब सिर्फ बैटरी और मोटर कंपनियों को ही नहीं मिल रहा है. ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियां भी EV के बदलते डिजाइन और जरूरतों के हिसाब से अपने कारोबार का विस्तार कर रही हैं. ऐसी ही कंपनियों में Suprajit Engineering का नाम तेजी से उभर रहा है. कंपनी की Shanghai Lone Star इकाई के OEM ग्राहकों में Tesla शामिल है. इसके अलावा कंपनी ने एक बड़ी चीनी EV कंपनी से करीब 25 केबल प्रोजेक्ट हासिल किए हैं.

Tesla से चीन की EV कंपनी तक पहुंच

Suprajit Engineering का कारोबार लंबे समय से ऑटोमोटिव केबल पर फोकल रहा है. अब कंपनी ग्लोबल EV बाजार में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रही है. Shanghai Lone Star के जरिए कंपनी के OEM ग्राहकों में Tesla भी शामिल है. इसके अलावा कंपनी ने एक ऐसी चीनी OEM के साथ करीब 25 अलग- अलग केबल प्रोजेक्ट हासिल किए हैं, जिसे मैनेजमेंट ने दुनिया की सबसे बड़ी EV निर्माता बताया है. इन प्रोजेक्ट में से 5 से 6 पहले ही शुरू हो चुके हैं.

25 प्रोजेक्ट से बढ़ेगी ग्रोथ की उम्मीद

कंपनी के मैनेजमेंट के अनुसार चीनी OEM से मिले करीब 25 केबल प्रोजेक्ट में बाकी प्रोजेक्ट अगले 12 महीने में या उनके डेवलपमेंट के डेडलाइन के अनुसार शुरू हो सकते हैं. इस ग्राहक के साथ कारोबार हासिल करने में Suprajit का ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क अहम रहा. कंपनी ने अपनी उन जगहों पर मौजूदगी को ताकत के तौर पर पेश किया जहां चीनी OEM भविष्य में विस्तार करना चाहती है. कंपनी की Hungary में मैन्युफैक्चरिंग मौजूदगी है और Mexico में भी विस्तार को लेकर चर्चा चल रही है.

सिर्फ केबल कंपनी नहीं रहना चाहती Suprajit

Suprajit अब केवल केबल बनाने वाली कंपनी के तौर पर आगे नहीं बढ़ना चाहती. कंपनी ने ब्रेकिंग सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर, सेंसर, एक्टुएटर और टेलीमैटिक्स जैसे नए प्रोडक्ट में भी विस्तार किया है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ब्रेकिंग सिस्टम, डिस्प्ले क्लस्टर, टेलीमैटिक्स, थ्रॉटल कंट्रोल और एक्टुएशन जैसे कई प्रोडक्ट दर्ज हैं. इससे कंपनी का लक्ष्य एक वाहन में अपने प्रोडक्ट की संख्या और वैल्यू दोनों बढ़ाना है.

ग्लोबल सप्लायर बनने की कोशिश

Suprajit का सबसे बड़ा फायदा उसका ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क हो सकता है. कंपनी ने चीन के अलावा यूरोप और उत्तरी अमेरिका में भी अपनी मौजूदगी बनाई है. इसी नेटवर्क के आधार पर कंपनी खुद को केवल चीन में काम करने वाले सप्लायर के बजाय ग्लोबल सप्लायर के रूप में पेश कर रही है. मैनेजमेंट के अनुसार भविष्य में चीनी OEM के साथ मौजूदा कारोबार को यूरोप और North America के लॉन्च तक ले जाने की कोशिश की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- हीरो मोटोकॉर्प एक बार फिर बढ़ाएगी एथर एनर्जी में हिस्सेदारी, 1758 करोड़ रुपये की हुई ब्लॉक डील; 5% उछला शेयर

Q1 में मजबूत रहा कारोबार

EV और नए प्रोडक्ट पर कंपनी के फोकस के साथ उसके वित्तीय प्रदर्शन में भी मजबूती दिखी है. Q1 FY27 में कंपनी का कुल रेवेन्यू 1,070 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़ा. ऑपरेशनल EBITDA 57 फीसदी बढ़कर 129 करोड़ रुपये हो गया. Global Cables and Mechatronics कारोबार का रेवेन्यू 27.6 फीसदी बढ़कर 602.5 करोड़ रुपये रहा. इस कारोबार का EBITDA 174.6 फीसदी बढ़कर 75.8 करोड़ रुपये हो गया और EBITDA मार्जिन 5.8 फीसदी से बढ़कर 12.6 फीसदी पहुंच गया.