ESDS Software Solution IPO खुला, GMP दे रहा 76% लिस्टिंग गेन का संकेत; जानें पूरी डिटेल

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का 720 करोड़ रुपये का आईपीओ 28 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है और 1 सितंबर को बंद होगा. कंपनी ने 408 रुपये से 429 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इन्वेस्टरगेन के मुताबिक, आईपीओ का जीएमपी 325 रुपये है और अपर प्राइस बैंड के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 754 रुपये हो सकती है.

आईपीओ Image Credit: Canva/ Money9

Highlights

  • ईएसडीएस आईपीओ का जीएमपी 325 रुपये, 76% प्रीमियम पर लिस्टिंग के संकेत.
  • 720 करोड़ रुपये का आईपीओ 28 अगस्त को खुला, 1 सितंबर को होगा बंद.
  • 576 करोड़ रुपये का इस्तेमाल क्लाउड और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा.

ESDS Software Solution IPO: ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का IPO शुक्रवार, 28 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. कंपनी का 720 करोड़ रुपये का IPO 1 सितंबर को बंद होगा. कंपनी ने IPO के लिए 408 रुपये से 429 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इस IPO को लेकर ग्रे मार्केट में मजबूत उत्साह देखने को मिल रहा है. मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP के आधार पर कंपनी के शेयर की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से करीब 76 फीसदी प्रीमियम पर होने के संकेत मिल रहे हैं.

754 रुपये हो सकती है लिस्टिंग

Investorgain के मुताबिक, ESDS Software Solution IPO का GMP आज 325 रुपये है. अगर अपर प्राइस बैंड 429 रुपये और मौजूदा GMP को आधार माना जाए तो अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब 754 रुपये हो सकती है. यह IPO के अपर प्राइस बैंड से करीब 75.76 फीसदी ज्यादा है.

94.92 फीसदी रेवेन्यू रिटेंशन रेट

ESDS एक फुल-स्टैक क्लाउड, डेटा सेंटर और सास प्लेयर के रूप में अलग स्थिति रखती है. कंपनी के पास पेटेंटेड टेक्नोलॉजी है और इसकी कस्टमर स्टिकिनेस भी मजबूत है. कंपनी का रेवेन्यू रिटेंशन रेट 94.92 फीसदी है. क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटलाइजेशन की बढ़ती मांग कंपनी के लिए लंबी अवधि में ग्रोथ का अवसर पैदा कर सकती है.

IPO से जुटाई रकम का क्या होगा इस्तेमाल

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का पूरा IPO फ्रेश इश्यू है. इसमें कोई ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस शामिल नहीं है. कंपनी IPO से मिलने वाली रकम में से 576 करोड़ रुपये का इस्तेमाल क्लाउड कंप्यूटिंग इक्विपमेंट और डेटा सेंटर ऑपरेशंस के लिए अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर खरीदने और स्थापित करने में करेगी. बाकी रकम का इस्तेमाल जनरल कॉरपोरेट पर्पज के लिए किया जाएगा.

IPO में 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी क्यूआईबी, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी एनआईआई और 35 फीसदी रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है. डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स और सिस्टमेटिक्स कॉरपोरेट सर्विसेज इस IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स हैं, जबकि एमयूएफजी इंटाइम इंडिया को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है. कंपनी के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग 4 सितंबर को होने की उम्मीद है.

क्या करती है ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन

2005 में स्थापित ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन क्लाउड सर्विसेज, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है. कंपनी भारत की उन कंपनियों में शामिल है, जो क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के साथ जीपीयू-एज-ए-सर्विस यानी जीपीयूएएएस की पूरी रेंज उपलब्ध कराती हैं.

यह भी पढ़ें: हीरो मोटोकॉर्प एक बार फिर बढ़ाएगी एथर एनर्जी में हिस्सेदारी, 1758 करोड़ रुपये की हुई ब्लॉक डील; 5% उछला शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.