चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद Tata ग्रुप के शेयरों में भूचाल, TCS से लेकर Titan तक टूटे, इन स्टॉक्स का भी बुरा हाल
Tata Group Share: यह दबाव एक रिपोर्ट के बाद आया जिसमें कहा गया है कि टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन 18 अगस्त से पहले अपना पद छोड़ सकते हैं. इसके बाद टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

Tata Group Share: बुधवार को टाटा ग्रुप के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया. यह दबाव टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद आया है. उन्होंने 12 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. शेयर बाजार में आई इस गिरावट के पीछे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का निवेशकों के सेंटीमेंट पर पड़ा असर भी एक वजह है.
बुधवार की सुबह एक रिपोर्ट में कहा गया था कि चंद्रशेखरन अपने पद से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन दिन के खत्म होने से पहले ही उनके इस्तीफे की खबर सामने आ गई.
किन शेयरों में कितनी गिरावट?
NSE पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 1.60 फीसदी से अधिक गिरकर 1,060 रुपये पर आ गए, जबकि टाइटन कंपनी के शेयरों में 1.17 फीसदी की गिरावट आई. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयरों में क्रमशः 4.78 फीसदी और 0.98 फीसदी की गिरावट आई.
टाटा स्टील के शेयरों में 1.64 फीसदी की गिरावट आई, जबकि टाटा ग्रुप का ट्रेंट 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.साथ ही टाटा मोटर्स (कमर्शियल व्हीकल्स) के शेयरों में भी तेजी थी.
पद छोड़ने की चल रही थी चर्चा
बुधवार सुबह से ही बिकवाली का दबाव तब बना, जब ET ने रिपोर्ट दी कि चंद्रशेखरन ने अपने करीबी सहयोगियों के साथ 18 अगस्त को होने वाली अनिश्चित और संभावित रूप से विवादित AGM का सामना करने के बजाय पद छोड़ने की संभावना पर चर्चा की थी. हालांकि, बाद में पुख्ता खबर आई कि टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद शेयरों पर और दबाव देखने को मिल रहा है.
होल्डिंग कंपनी है टाटा संस
टाटा संस, नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक का कारोबार करने वाले उस ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है, जिसमें TCS, टाटा मोटर्स और एयर इंडिया जैसी अनलिस्टेड कंपनियां समेत कुल 30 कंपनियां शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.