10 साल से पैसा छापने की मशीन बनीं ये 3 कंपनियां, प्रॉफिट नहीं, कैश फ्लो ने खोला राज; रखें नजर
स्टॉक मार्केट की खास स्क्रीनिंग में 3 स्मॉल और मिडकैप कंपनियां 10 साल के फ्री कैश फ्लो टेस्ट में पास हुई हैं. इंडियामार्ट, मास्टेक और एक्सेल इंडस्ट्रीज ने लगातार पॉजिटिव फ्री कैश फ्लो, मजबूत मार्जिन और कम डेट के दम पर यह टेस्ट पास किया है.
Highlights
- 10 साल के फ्री कैश फ्लो टेस्ट में 3 स्मॉल और मिडकैप कंपनियां पास हुईं.
- इंडियामार्ट ने 10 साल में 3,708 करोड़ रुपये का फ्री कैश फ्लो जेनरेट किया.
- एक्सेल इंडस्ट्रीज तीनों में एकमात्र डेट-फ्री कंपनी है.
Free Cash Flow Stocks: स्टॉक मार्केट में किसी कंपनी के प्रॉफिट को उसकी फाइनेंशियल हेल्थ का अकेला पैमाना नहीं माना जा सकता. कई बार कंपनियां प्रॉफिट तो दिखाती हैं, लेकिन उनका कैश रिसीवेबल्स, इन्वेंटरी या हेवी कैपिटल एक्सपेंडिचर में फंसा रहता है. ऐसे में फ्री कैश फ्लो किसी कंपनी की कैश जनरेटिंग क्षमता को परखने का महत्वपूर्ण पैमाना बन जाता है. एक खास स्क्रीनिंग में 3 स्मॉल और मिडकैप कंपनियां 10 साल के फ्री कैश फ्लो टेस्ट में पास हुई हैं. इस स्क्रीनिंग में ऐसी कंपनियों को चुना गया, जिनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 500 करोड़ रुपये से 11,000 करोड़ रुपये के बीच है और जिन्होंने पिछले 5, 7 और 10 वर्षों में लगातार पॉजिटिव फ्री कैश फ्लो जनरेट किया है.
IndiaMART
पहली कंपनी IndiaMART है. यह देश का प्रमुख बी2बी डिजिटल मार्केटप्लेस है. कंपनी का एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल है, जिसके कारण इसे हेवी कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरत कम पड़ती है. इससे ऑपरेटिंग कैश फ्लो को फ्री कैश फ्लो में बदलने की क्षमता मजबूत रहती है.
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पिछले 5 वर्षों में 2,705 करोड़ रुपये और पिछले 10 वर्षों में 3,708 करोड़ रुपये का फ्री कैश फ्लो जनरेट किया है. Q1 FY27 में रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़कर 414 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 12 फीसदी बढ़कर 172 करोड़ रुपये रहा. कैश फ्रॉम ऑपरेशंस 163 करोड़ रुपये रहा.
Mastek
दूसरी कंपनी Mastek है, जो एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में काम करती है. Mastek ने पिछले 5 वर्षों में 1,645 करोड़ रुपये और पिछले 10 वर्षों में 2,231 करोड़ रुपये का क्यूम्युलेटिव फ्री कैश फ्लो जनरेट किया है. FY26 में फ्री कैश फ्लो 515 करोड़ रुपये रहा, जो एक दशक से अधिक समय में कंपनी का सबसे ऊंचा स्तर था.
Q1 FY27 में रेवेन्यू 7.7 फीसदी बढ़कर 985 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 15 फीसदी बढ़कर 106 करोड़ रुपये रहा. कंपनी की 12-मंथ ऑर्डर बैकलॉग 25 फीसदी बढ़कर 2,935 करोड़ रुपये हो गई. इसी अवधि में Mastek ने 40 से अधिक AI-लेड डील्स भी पूरे किए.
Axtel Industries
तीसरी कंपनी Axtel Industries है, जो कस्टम-डिजाइंड फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स और मशीनरी बनाती है. यह तीनों कंपनियों में एकमात्र पूरी तरह डेट-फ्री कंपनी है. Axtel Industries ने पिछले 5 वर्षों में 127 करोड़ रुपये, 7 वर्षों में 159 करोड़ रुपये और 10 वर्षों में 189 करोड़ रुपये का क्यूम्युलेटिव फ्री कैश फ्लो जनरेट किया है. FY26 में फ्री कैश फ्लो 63 करोड़ रुपये रहा, जबकि ऑपरेटिंग कैश फ्लो 71 करोड़ रुपये था.
Q1 FY27 में रेवेन्यू 18.7 फीसदी बढ़कर 32.31 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट प्रॉफिट सिर्फ 3.2 फीसदी बढ़कर 1.96 करोड़ रुपये हुआ. FY26 में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 18 फीसदी और RoCE 30 फीसदी रहा है.
यह भी पढ़ें: Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी टूटे; 10 फीसदी गिरा गोदरेज कंज्यूमर का स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर बने पतझड़, 10 फीसदी की भारी गिरावट; एक इस्तीफे से बिखरा स्टॉक
Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी टूटे; क्रूड की कीमतों ने फिर से बनाया दबाव
Stock to Watch: NBCC, बजाज, टाटा मोटर्स जैसे शेयरों पर रहेगी नजर, दिख सकता है एक्शन; रडार में रखें
