30 अप्रैल को इन 3 शेयरों में लगाएं दांव, ब्रोकरेज ने दिया टारगेट प्राइस; जानें कितना मिल सकता है रिटर्न

गुरुवार के लिए ब्रोकरेज हाउस Choice Broking ने 3 दमदार शेयर चुने हैं, जिनमें Chennai Petroleum Corporation Ltd और Deepak Nitrite Ltd शामिल हैं. इन शेयरों में मजबूत टेक्निकल सिग्नल्स, ब्रेकआउट पैटर्न और बाइंग सपोर्ट देखने को मिल रहा है. ब्रोकरेज ने इनके लिए टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस भी दिया है. अगर आप शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग या मोमेंटम बेस्ड स्ट्रैटेजी अपनाते हैं, तो इन स्टॉक्स पर नजर रख सकते हैं.

टारगेट प्राइस Image Credit: AI/CANVA

Thursday Stock Tips: शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच कई स्टॉक्स मजबूत टेक्निकल संकेत दे रहे हैं. ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स और निवेशकों की नजर उन शेयरों पर रहती है, जिनमें मोमेंटम, ब्रेकआउट और मजबूत बाइंग सपोर्ट देखने को मिल रहा हो. ब्रोकरेज हाउस चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह ने आज 3 ऐसे शेयर चुने हैं, जिनमें मौजूदा स्तर से अच्छी तेजी की संभावना जताई गई है. आइए जानते हैं इन तीनों स्टॉक्स के लिए क्या है टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस.

Sterlite Technologies Limited (STL)

चॉइस ब्रोकिंग के मुताबिक स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को 298 रुपये के आसपास खरीदा जा सकता है. इसके लिए 275 रुपये का स्टॉप लॉस और 325 रुपये का टारगेट दिया गया है. स्टॉक हाल ही में 200 रुपये के स्तर से मजबूत ब्रेकआउट के बाद तेज उछाल दिखा चुका है.

चार्ट पर हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना है, जो मजबूत तेजी का संकेत माना जाता है. हर छोटी गिरावट पर इसमें बाइंग सपोर्ट देखने को मिला है, जो बाजार में मजबूत भागीदारी को दिखाता है. स्टॉक अपने 52 वीक हाई के करीब ट्रेड कर रहा है और नई ऊंचाई की ओर बढ़ता नजर आ रहा है.

  • करेंट प्राइस : ₹298
  • स्टॉप लॉस: ₹275
  • टारगेट: ₹325

Chennai Petroleum Corporation Ltd

चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 1,139.5 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी गई है. इसके लिए 1,050 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,250 रुपये का टारगेट तय किया गया है. विश्लेषकों के मुताबिक स्टॉक ने 1,100 रुपये के आसपास कंसोलिडेशन रेंज से मजबूत ब्रेकआउट दिया है.

इसके बाद इसमें लगातार तेजी का रुख बना हुआ है. चार्ट पैटर्न में लगातार हायर हाई और हायर लो बन रहे हैं, जो मजबूत खरीदारी की ओर इशारा करते हैं. स्टॉक 52 वीक हाई के पास ट्रेड कर रहा है और सेक्टर में मजबूत प्रदर्शन दिखा रहा है.

  • करेंट प्राइस : ₹1139.5
  • स्टॉप लॉस: ₹1050
  • टारगेट: ₹1250

Deepak Nitrite Ltd

दीपक नाइट्राइट लिमिटेड को 1,724 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी गई है. इसके लिए 1,622 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,900 रुपये का टारगेट दिया गया है. स्टॉक ने हाल के निचले स्तरों से तेज रिकवरी दिखाई है और डेली चार्ट पर बुलिश रिवर्सल स्ट्रक्चर बनाया है.

इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों का रुझान फिर से सकारात्मक हुआ है. स्टॉक शॉर्ट टर्म और मीडियम टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो तेजी के पक्ष में संकेत माना जाता है. कंसोलिडेशन जोन से ब्रेकआउट के बाद इसमें आगे भी तेजी की संभावना जताई गई है.

  • करेंट प्राइस : ₹1724
  • स्टॉप लॉस: ₹1622
  • टारगेट: ₹1900

यह भी पढ़ें: ₹2.54 लाख तक पहुंच सकता है सोना, बस इस ट्रिगर का इंतजार, Deutsche Bank की रिपोर्ट में बड़ा दावा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.