कम कर्ज, मजबूत बैलेंस शीट! 52 वीक हाई से नीचे मिल रहे 3 दमदार शेयर; निवेशक रखें नजर

शेयर बाजार में कई मजबूत कंपनियों के शेयर अपने 52 वीक हाई से नीचे ट्रेड कर रहे हैं. ऐसे में निवेशकों की नजर उन स्टॉक्स पर है जिनका वैल्यूएशन आकर्षक है और डेट बर्डन कम है. HBL Engineering और Zen Technologies जैसे 3 शेयर मजबूत बैलेंस शीट, लो डेट-टू-इक्विटी रेशियो और बेहतर रिटर्न रेशिय के कारण चर्चा में हैं. ये स्टॉक अपने पुराने हाई से नीचे मिल रहे हैं.

3 अंडरवैल्यूड शेयरों में मौका! Image Credit: money9live.com

Undervalued Stocks India: शेयर बाजार में कई मजबूत कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से नीचे ट्रेड कर रहे हैं. ऐसे में निवेशक उन स्टॉक्स पर नजर रख रहे हैं, जिनका वैल्यूएशन पहले के मुकाबले आकर्षक हुआ है और जिन पर कर्ज का बोझ भी कम है. कम डेट-टू-इक्विटी रेशियो और मजबूत रिटर्न रेशियोज वाली कंपनियां लंबी अवधि के निवेशकों के लिए दिलचस्प विकल्प मानी जाती हैं. ऐसे ही 3 शेयर इस समय चर्चा में हैं, जो अपने पुराने वैल्यूएशन से नीचे ट्रेड कर रहे हैं और बेहतर बैलेंस शीट के कारण ध्यान खींच रहे हैं.

HBL Engineering

HBL Engineering का मौजूदा P/E 27.91 है, जो इसके 5 साल के औसत 43.38 से कम है. कंपनी का डेट-टू-इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.04 है, जो मजबूत बैलेंस शीट का संकेत देता है. कंपनी बैटरियां, डिफेंस सिस्टम, रेलवे इलेक्ट्रॉनिक्स और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स में काम करती है. बुधवार को कंपनी का शेयर 1.32 फीसदी बढ़कर 810.90 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी का ROE 32.25 फीसदी है. कंपनी का 52 वीक हाई 1,122 रुपये रहा है.

Motherson Sumi Wiring India

Motherson Sumi Wiring India का मौजूदा P/E 41 है, जबकि 5 साल का औसत 50.35 है. कंपनी का डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.14 है. यह कंपनी ऑटो सेक्टर के लिए वायरिंग हार्नेस और इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम्स बनाती है. बुधवार को कंपनी का शेयर करीब 0.76 फीसदी बढ़कर 39.54 रुपये पर पहुंच गया, जो 52 हफ्ते के हाई 53.6 रुपये से करीब 28 फीसदी नीचे है. कंपनी का ROE 33.29 फीसदी और ROCE 38.9 फीसदी है.

Zen Technologies

Zen Technologies का मौजूदा P/E 53.59 है, जो इसके 5 साल के औसत 80.15 से कम है. कंपनी लगभग डेट-फ्री है और डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.01 है. यह कंपनी डिफेंस टेक्नोलॉजी, ट्रेनिंग सिमुलेटर्स, एंटी-ड्रोन सिस्टम्स और सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बनाती है. बुधवार को कंपनी का शेयर 1,686 रुपये पर पहुंच गया, जो 52 हफ्ते के हाई 2,268 रुपये से 25 फीसदी नीचे है. कंपनी का ROE 13.80 फीसदी और ROCE 37.2 फीसदी है.

यह भी पढ़ें: ₹2.54 लाख तक पहुंच सकता है सोना, बस इस ट्रिगर का इंतजार, Deutsche Bank की रिपोर्ट में बड़ा दावा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.