1235% रिटर्न वाले इस रेलवे कंपनी को मिला JSW से बड़ा ऑर्डर, 720 वैगन बनाने का काम; मंडे को फोकस में शेयर

Titagarh Rail Systems को JSW Port Logistics से 720 रेलवे वैगन का 226 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. हालिया गिरावट के बावजूद स्टॉक लॉन्ग टर्म में मजबूत रिटर्न दे चुका है. जानें क्या है काम और शेयर का हाल.

इन रेलवे स्टॉक पर रखें नजर Image Credit: @Money9live

Titagarh Rail Systems Order Bagged: रेलवे और डिफेंस सेक्टर में सक्रिय Titagarh Rail Systems Ltd एक बार फिर सुर्खियों में है. कंपनी ने 28 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए जानकारी दी कि उसे JSW Port Logistics Private Limited से रेलवे वैगन के निर्माण का अहम ऑर्डर मिला है. इस खबर के बाद सोमवार, 30 मार्च को कंपनी के शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है. हालांकि, बीते कारोबारी सत्र में शुक्रवार, 27 मार्च को शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ था. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 8,028 करोड़ रुपये है.

720 वैगन का बड़ा ऑर्डर

कंपनी के अनुसार, JSW Port Logistics ने उसे 720 रेलवे वैगन के निर्माण और सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट सौंपा है. यह ऑर्डर न सिर्फ वॉल्यूम के लिहाज से बड़ा है, बल्कि कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत करने वाला भी माना जा रहा है. रेलवे वैगन निर्माण में कंपनी की विशेषज्ञता इस प्रोजेक्ट के जरिए और मजबूत हो सकती है. इस ऑर्डर की कुल वैल्यू करीब 226.35 करोड़ रुपये बताई गई है. कंपनी को यह प्रोजेक्ट लगभग 6 महीने के भीतर पूरा करना है. तय समय सीमा में डिलीवरी करना कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी और ऑपरेशनल एफिशिएंसी की परीक्षा भी होगा.

@NSE

कंपनी ने जताया भरोसा

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि यह ऑर्डर उनके लिए बेहद अहम है और इससे उनकी निर्माण क्षमता और समय पर डिलीवरी की प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी. JSW Port Logistics जैसे प्रतिष्ठित ग्राहक के साथ साझेदारी को कंपनी ने अपने लिए गर्व की बात बताया है. साथ ही, प्रबंधन को भरोसा है कि यह प्रोजेक्ट तय समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा और इससे भविष्य की ग्रोथ को भी बल मिलेगा.

शेयर पर दबाव, लेकिन लॉन्ग टर्म में दम

हालिया प्रदर्शन की बात करें तो टिटागढ़ रेल के शेयर पर दबाव देखने को मिला है. शुक्रवार, 27 मार्च को कंपनी के शेयर 5.27 फीसदी की गिरावट के साथ 595.60 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक सप्ताह में स्टॉक करीब 4.63 फीसदी गिरा है, जबकि एक महीने में इसमें 17 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. वहीं, पिछले एक साल में शेयर करीब 27 फीसदी तक टूट चुका है. हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए तस्वीर अलग है. पिछले तीन वर्षों में इस स्टॉक ने करीब 140 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि पांच साल में यह करीब 1235 फीसदी तक उछल चुका है, जो इसे मल्टीबैगर कैटेगरी में खड़ा करता है.

ये भी पढ़ें- Bonus Share: हर 1 पर 3 शेयर फ्री दे रही ये कंपनी, 16 साल बाद बोनस इश्यू का ऐलान; नोट करें रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.