2026 में इन 3 SFB स्टॉक्स पर रखें नजर, दे सकते हैं दमदार रिटर्न; 406% तक उछला मुनाफा

अगर आप 2026 के लिए ऐसे बैंकिंग शेयर खोज रहे हैं जो लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं, तो Small Finance Banks पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है. ग्रामीण और छोटे कारोबारियों को लोन देने वाले ये बैंक अब सुरक्षित लोन, बेहतर एसेट क्वालिटी और मजबूत मुनाफे के दम पर निवेशकों का भरोसा जीत रहे हैं.

Finance Bank Image Credit: Getty image

Small Finance Banks Stocks : अगर आप 2026 के लिए ऐसे बैंकिंग शेयर तलाश रहे हैं, जिनमें ग्रोथ के साथ अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना हो, तो Small Finance Banks (SFBs) आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए. गांवों और छोटे शहरों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने वाले ये बैंक अब तेजी से अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं. खास बात यह है कि कुछ SFB अब जोखिम वाले लोन से दूरी बनाकर सुरक्षित लोन पर फोकस कर रहे हैं, जिससे उनकी कमाई और बैलेंस शीट दोनों मजबूत हो रही हैं. आइए जानते हैं ऐसे 3 बैंकों के बारे में, जिन पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.

Small Finance Banks क्यों बन रहे हैं निवेशकों की पसंद?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साल 2015 में Small Finance Banks की शुरुआत ऐसे लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए की थी, जिन्हें पारंपरिक बैंक आसानी से लोन नहीं देते थे. इन बैंकों को अपने कुल लोन का 75% हिस्सा किसानों, छोटे कारोबारियों और स्वरोजगार करने वालों को देना होता है. यही वजह है कि ये बैंक सामान्य बैंकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज कमाते हैं. हालांकि, निवेश से पहले CASA Ratio, Gross NPA और बैंक के सुरक्षित (Secured) व असुरक्षित (Unsecured) लोन का अनुपात जरूर देखना चाहिए.

Ujjivan Small Finance Bank ने बदली रणनीति

Ujjivan Small Finance Bank ने माइक्रोफाइनेंस पर निर्भरता कम करते हुए होम लोन, वाहन लोन और MSME फाइनेंस जैसे सुरक्षित लोन पर तेजी से फोकस बढ़ाया है. इसका असर बैंक के प्रदर्शन में भी दिखाई दे रहा है. FY26 में बैंक का Gross NPA सिर्फ 2.4% और Net NPA 0.6% रहा, जो इस सेक्टर में मजबूत एसेट क्वालिटी को दिखाता है. वहीं, वाहन फाइनेंस कारोबार में 156% की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई. बैंक का CASA Ratio 28.6% है, जबकि जमा राशि में 22.4% की बढ़ोतरी हुई है. Universal Banking License को लेकर RBI से बातचीत भी जारी है, जिससे भविष्य में बैंक को और फायदा मिल सकता है.

Equitas Small Finance Bank ने सुरक्षित लोन से बढ़ाई ताकत

Equitas Small Finance Bank भी तेजी से अपनी लोन बुक को सुरक्षित बना रहा है. फिलहाल बैंक के करीब 88% लोन ऐसे हैं, जो संपत्ति, वाहन या गोल्ड जैसी गारंटी के बदले दिए गए हैं. FY26 में गोल्ड लोन 180% बढ़कर 850 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया, जबकि यूज्ड कार और कमर्शियल व्हीकल फाइनेंस में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई. बैंक का कुल लोन पोर्टफोलियो 22% बढ़ा है. वहीं, चौथी तिमाही में मुनाफा 406% उछलकर 213 करोड़ रुपये पहुंच गया. Gross NPA घटकर 2.60% और Net NPA 0.72% हो गया है. बैंक ने भी Universal Banking License के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

2026 में किन बातों पर रखें नजर?

Small Finance Banks अब सिर्फ माइक्रोफाइनेंस तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सुरक्षित लोन, बेहतर एसेट क्वालिटी और मजबूत डिपॉजिट बेस के दम पर खुद को मजबूत बैंक के रूप में स्थापित कर रहे हैं. Ujjivan और Equitas जैसे बैंक इसी बदलाव की मिसाल हैं. हालांकि, किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले बैंक के वित्तीय प्रदर्शन, एनपीए, पूंजी की स्थिति और बाजार के जोखिमों का आकलन करना जरूरी है. अगर यह सकारात्मक रुझान जारी रहता है, तो 2026 में ये बैंकिंग शेयर निवेशकों के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले विकल्प बन सकते हैं.