इस कंपनी पर बिग ब्रेकिंग! 10 टुकड़ों में बंटेगा ये स्टॉक, शेयर ने एक साल में दिया 241% तक रिटर्न; रखें नजर
इस तेजी की वजह कंपनी की ओर से 1:10 स्टॉक स्प्लिट, प्रमोटर री-क्लासिफिकेशन और बोर्ड स्तर पर कई बड़े बदलावों का ऐलान रहा. कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को करीब 241 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. इसी वजह से कंपनी के कॉरपोरेट ऐलानों पर बाजार की नजर बनी हुई है.
शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती का माहौल रहा. कारोबार के दौरान निफ्टी 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ 24,166.60 पर कारोबार करता दिखा. इसी बीच Integrated Proteins के शेयर निवेशकों की नजर में रहे. कंपनी का शेयर करीब 1 फीसदी चढ़कर 150.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इस तेजी की वजह कंपनी की ओर से 1:10 स्टॉक स्प्लिट, प्रमोटर री-क्लासिफिकेशन और बोर्ड स्तर पर कई बड़े बदलावों का ऐलान रहा. कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को करीब 241 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. इसी वजह से कंपनी के कॉरपोरेट ऐलानों पर बाजार की नजर बनी हुई है.
1:10 स्टॉक स्प्लिट को मिली मंजूरी
Integrated Proteins के बोर्ड ने 1:10 स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू का एक इक्विटी शेयर अब 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 इक्विटी शेयरों में बांटा जाएगा. हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी.
स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी की 25 करोड़ रुपये की अधिकृत शेयर पूंजी में कोई बदलाव नहीं होगा. यह पूंजी 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 25 करोड़ इक्विटी शेयरों में विभाजित रहेगी. कंपनी ने बताया कि सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद रिकॉर्ड डेट का ऐलान अलग से किया जाएगा.
प्रमोटर री-क्लासिफिकेशन को भी मंजूरी
बोर्ड ने प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के कुछ सदस्यों को ‘Promoter and Promoter Group’ से ‘Public’ कैटेगरी में री-क्लासिफाई करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. अब इस पर स्टॉक एक्सचेंज की मंजूरी मिलना बाकी है.
तेजी से घटी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी
पिछले एक साल में कंपनी की प्रमोटर हिस्सेदारी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
- सितंबर 2024 तक प्रमोटर हिस्सेदारी 46.29 फीसदी थी.
- दिसंबर 2024 में यह घटकर 22.40 फीसदी रह गई.
- मार्च 2025 में हिस्सेदारी 13.04 फीसदी पर आ गई.
- वहीं मार्च 2026 तक यह और घटकर सिर्फ 2.23 फीसदी रह गई.
दूसरी ओर, पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़कर 97.77 फीसदी हो गई है. इससे साफ है कि कंपनी के ओनरशिप स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव आया है.
कंपनी का कारोबार
Integrated Proteins Ltd खाद्य तेल, कृषि उत्पादों और उनसे जुड़े अन्य उत्पादों के कारोबार में सक्रिय है. कंपनी का संचालन गुजरात से होता है. कंपनी का फोकस कारोबार के विस्तार, बेहतर कॉरपोरेट गवर्नेंस, शेयर में लिक्विडिटी बढ़ाने और ज्यादा निवेशकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर है.
इसे भी पढ़ें- नहीं थम रही इस स्टॉक में तेजी, 6 महीने में 52% भागे शेयर, आशीष कचोलिया ने भी लगाया है पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Dixon Tech के शेयर भरेंगे उड़ान, ब्रोकरेज फर्म ने बढ़ाया टारगेट प्राइस; कहा- 15000 रुपये के पार जाएगा स्टॉक
इस टेक्सटाइल शेयर में आई तूफानी तेजी, REEBOK ब्रांड के साथ हुई बड़ी डील, मुकुल अग्रवाल ने भी लगाया है पैसा
इस रीसाइक्लिंग स्टॉक में आ सकती है 30% की तेजी, Ventura ने दी BUY रेटिंग, 5 साल में 1121% तक रिटर्न
