जून में इन 4 शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल, सिर्फ 30 दिनों में दिए 62% तक का दमदार रिटर्न; रखें नजर
जून 2026 में भारतीय शेयर बाजार में कुछ चुनिंदा शेयरों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया. डिफेंस, ऑटो टेक, लॉजिस्टिक्स और ज्वेलरी सेक्टर की चार कंपनियों के शेयरों ने सिर्फ 30 दिनों में 52% से 57% तक की तेजी दर्ज की.

June Top Gainer Stocks: जून 2026 शेयर मार्केट के लिए शानदार महीना साबित हुआ. इस दौरान कई सेक्टरों के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. खास बात यह रही कि डिफेंस, ऑटो टेक, लॉजिस्टिक्स और ज्वेलरी सेक्टर की चार कंपनियों ने निवेशकों को सिर्फ 30 दिनों में 50% से 57% तक का रिटर्न दिया. मजबूत सेक्टर आउटलुक, बेहतर कारोबारी संभावनाओं और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते इन शेयरों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. आइये ऐसे ही 4 शेयरों के बारे में जानते है जिन्होंने जून में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है.
Paras Defence
जून महीने में सबसे शानदार प्रदर्शन Paras Defence and Space Technologies के शेयर ने किया. कंपनी का शेयर 1 जून को 830 रुपये पर खुला था और 30 जून को 1262 रुपये पर बंद हुआ. इस दौरान शेयर ने करीब 53% का रिटर्न दिया.
कंपनी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑप्ट्रॉनिक्स सिस्टम, स्पेस कंपोनेंट्स और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स (EMP) प्रोटेक्शन सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करती है. भारत में बढ़ते रक्षा खर्च और स्वदेशी डिफेंस इक्विपमेंट की प्रोडक्शन पर जोर से कंपनी को फायदा मिलने की उम्मीद है.
CarTrade Tech
ऑटोमोबाइल डिजिटल मार्केटप्लेस ऑपरेट करने वाली CarTrade Tech भी जून की टॉप परफॉर्मर रही. कंपनी का शेयर 1 जून को 1755 रुपये से बढ़कर 30 जून तक 2830 रुपये पहुंच गया. इस दौरान निवेशकों को करीब 62% का रिटर्न मिला.
CarTrade Tech ऑनलाइन वाहन खरीद-बिक्री, ऑटो ऑक्शन, फाइनेंसिंग और ऑटो रिसर्च जैसी सर्विस प्रोवाइड करती है. डिजिटल ऑटो मार्केट में बढ़ती मांग से कंपनी को लगातार फायदा मिल रहा है.
Aegis Logistics
लॉजिस्टिक्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी Aegis Logistics के शेयर ने भी जून में शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी का शेयर 777 रुपये से बढ़कर 1218 रुपये पर पहुंच गया और निवेशकों को करीब 61% का रिटर्न मिला.
कंपनी LPG, पेट्रोलियम उत्पाद, केमिकल्स और खाने वाले तेलों के स्टोरेज, हैंडलिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार में काम करती है. एनर्जी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में तेजी से बढ़ती एक्टिविटी का लाभ कंपनी को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- इस ऑटो शेयर ने मचाया धमाल! रॉकेट बने शेयर, विजय केडिया को हुआ ₹ 86363635 का मुनाफा
Thangamayil Jewellery
ज्वेलरी रिटेल सेक्टर की Thangamayil Jewellery ने भी जून में निवेशकों को निराश नहीं किया. कंपनी का शेयर 4244 रुपये से बढ़कर 5986 रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान शेयर ने करीब 42% का रिटर्न दिया.
कंपनी दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु में सोने, हीरे, चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी की मजबूत रिटेल चेन ऑपरेट करती है. शादी और त्योहारों की मांग के चलते कंपनी के कारोबार में मजबूती देखने को मिल रही है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.