Closing Bell: सेंसेक्स 443 अंक चढ़कर और निफ्टी 24000 के ऊपर बंद, निवेशकों ने एक दिन में कमाए 2 लाख करोड़
Closing Bell: बुधवार 1 जुलाई को मिले-जुले ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार में अच्छी खरीदारी देखी गई. रियल्टी, FMCG और ऑटो शेयरों में जबरदस्त खरीदारी की वजह से दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में 0.5% से ज्यादा की बढ़त हुई, जिसने IT और मेटल शेयरों में आई कमजोरी की भरपाई कर दी.
Closing Bell: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने 2026 की दूसरी छमाही में पॉजिटिव शुरुआत की. दो दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने और उम्मीद से कमजोर मॉनसून को लेकर चिंताएं बनी हुई थीं.
सेंसेक्स 443.97 अंक या 0.58 फीसदी बढ़कर 76,922.64 पर और निफ्टी 140.10 अंक या 0.59 फीसदी बढ़कर 24,005.85 पर बंद हुआ. लगभग 2158 शेयरों में बढ़त हुई, 1935 शेयरों में गिरावट आई और 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त वाले शेयरों में एटरनल, अडानी एंटरप्राइजेज, नेस्ले इंडिया, HUL और एशियन पेंट्स शामिल थे, जबकि गिरावट वाले शेयरों में HCL टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, TCS, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील शामिल थे.
सेक्टोरल इंडेक्स
सेक्टर के हिसाब से देखें तो रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी की बढ़त हुई, FMCG और मीडिया इंडेक्स में 2-2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. ऑटो और PSU बैंक इंडेक्स में 1-1% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि IT इंडेक्स में 2% की गिरावट आई, मेटल इंडेक्स 1% और फार्मा इंडेक्स 0.5% नीचे रहा.
निवेशकों ने की 2 लाख करोड़ रुपये की कमाई
BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सेशन के 474 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 476 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जिससे निवेशकों की संपत्ति में एक ही सेशन में 2 लाख करोड़ रुपये से कुछ अधिक की बढ़ोतरी हुई.
कमजोर हुआ रुपया
बुधवार को भारतीय रुपया 58 पैसे गिरकर 95.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि मंगलवार को यह 94.66 पर बंद हुआ था.
कमोडिटी मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में नई अड़चनें आ गईं. खबरों के मुताबिक, ईरान ने मंगलवार को कहा कि वह अमेरिका के उन सीनियर दूतों से मुलाकात नहीं करेगा जो तनाव बढ़ने के बाद इस इलाके में आए थे.
Latest Stories
डीमर्जर बना वरदान! 16 दिन में 94% चढ़ा स्टॉक, एक्सचेंज के सवाल पर कंपनी ने दी सफाई, जानें पूरा मामला?
जून में इन 4 शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल, सिर्फ 30 दिनों में दिए 62% तक का दमदार रिटर्न; रखें नजर
Delhi EV Policy: नई EV पॉलिसी से इन शेयरों की होगी बल्ले-बल्ले! M&M से लेकर UNO Minda तक पर नजर, ब्रोकरेज बुलिश
