हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23900 के ऊपर; निफ्टी मीडिया में रैली
सेंसेक्स 136.32 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,614.99 पर और निफ्टी 44.15 अंक यानी 0.18 प्रतिशत चढ़कर 23,909.90 पर कारोबार कर रहा था. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. इस दौरान 1,597 शेयरों में तेजी, 629 शेयरों में गिरावट, जबकि 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं रहा.
Stock Market Opening Bell : पॉजिटिव संकेतों के दम पर बुधवार, 1 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 23,900 के आसपास कारोबार करता दिखा. सेंसेक्स 136.32 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,614.99 पर और निफ्टी 44.15 अंक यानी 0.18 प्रतिशत चढ़कर 23,909.90 पर कारोबार कर रहा था. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. इस दौरान 1,597 शेयरों में तेजी, 629 शेयरों में गिरावट, जबकि 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं रहा. कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा तेजी मीडिया और ऑटो शेयरों में देखने को मिली.
कौन सा मीडिया शेयर कितने चढ़े?

Nifty के प्रमुख बढ़त वाले शेयर
Titan Company, M&M, Eternal, Sun Pharma और Bajaj Auto.
Nifty के प्रमुख गिरावट वाले शेयर
Bajaj Finserv, HDFC Life, Coal India, Tech Mahindra और InterGlobe Aviation.
ब्रॉडर मार्केट का हाल
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. Nifty Midcap 0.38 प्रतिशत और Nifty Smallcap 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
करेंसी मार्केट का हाल
भारतीय रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.66 पर फ्लैट खुला. पिछले कारोबारी सत्र में भी रुपया 94.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजारों का हाल ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 24 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 157 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 146 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.45 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 1.98 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
मंगलवार को कैसा रहा था बाजार?
शेयर बाजार में कल यानी 30 जून को गिरावट रही थी. सेंसेक्स 250 अंक की गिरावट के साथ 76,479 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी में भी 81 अंक की गिरावट के साथ 23,866 पर बंद हुआ था. इस दौरान IT, FMCG और मीडिया शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही थी.
इसे भी पढ़ें- इस लो-डेट फार्मा शेयर में 13% की तेजी, कंपनी ने किया बड़ा अधिग्रहण, FIIs ने भी लगाया पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Advit Jewels IPO की शानदार लिस्टिंग, पहले ही दिन निवेशकों को मिला 37 फीसदी तक का मुनाफा
भयंकर बिकवाली! ब्लॉक डील और कमजोर गाइडेंस से 14% टूटा शेयर, मचा हाहाकार; जानें पूरा मामला
1 जुलाई को इन शेयरों पर रहेगी नजर, Kotak Bank, KPIT Tech, ऑटो शेयर समेत कई कंपनियां फोकस में
