इस लो-डेट फार्मा शेयर में 13% की तेजी, कंपनी ने किया बड़ा अधिग्रहण, FIIs ने भी लगाया पैसा
इस तेजी की वजह कंपनी द्वारा Aequitas Healthcare Private Limited में 85 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान रहा. इस अधिग्रहण के जरिए Jagsonpal ने तेजी से बढ़ रहे हॉस्पिटल फार्मा कारोबार में कदम रखा है. कंपनी पर नामात्र का कर्ज है. एक मजे की बात ये है कि इसमें FIIs की हिस्सेदारी 2.46 फीसदी है.
मंगलवार को बाजार में कमजोरी के बावजूद Jagsonpal Pharmaceuticals के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 12.89 प्रतिशत उछलकर 260.05 रुपये पर पहुंच गया. इस तेजी की वजह कंपनी द्वारा Aequitas Healthcare Private Limited में 85 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान रहा. इस अधिग्रहण के जरिए Jagsonpal ने तेजी से बढ़ रहे हॉस्पिटल फार्मा कारोबार में कदम रखा है. कंपनी पर नामात्र का कर्ज है. एक मजे की बात ये है कि इसमें FIIs की हिस्सेदारी 2.46 फीसदी है.
20.8 करोड़ रुपये में खरीदी 85 फीसदी हिस्सेदारी
Jagsonpal Pharmaceuticals ने मुंबई स्थित Aequitas Healthcare Private Limited में 85 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी 20.8 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए अंतिम समझौता किया है. इस डील के लिए कंपनी अपनी आंतरिक नकदी (Internal Accruals) का इस्तेमाल करेगी. यह अधिग्रहण 15 जुलाई 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है. सौदा पूरा होने के बाद Aequitas के मौजूदा निदेशक 15 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने पास रखेंगे और कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे.
अस्पताल फार्मा कारोबार में मिलेगी मजबूत एंट्री
2017 में स्थापित Aequitas Healthcare अस्पतालों को दवाओं की बिक्री और वितरण का कारोबार करती है. कंपनी की देशभर की कई प्रमुख हॉस्पिटल चेन के साथ मजबूत साझेदारी है. वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का राजस्व 53 करोड़ रुपये रहा. इस अधिग्रहण के जरिए Jagsonpal को सीधे संस्थागत फार्मा बाजार (Institutional Pharma Market) में मजबूत प्लेटफॉर्म मिलेगा.
तेजी से बढ़ रहा है हॉस्पिटल फार्मा सेगमेंट
Jagsonpal के मुताबिक, अस्पताल आधारित फार्मा कारोबार इस समय भारतीय दवा इंडस्ट्री की कुल बिक्री में करीब 10 प्रतिशत का योगदान देता है और इसकी ग्रोथ पारंपरिक रिटेल प्रिस्क्रिप्शन बाजार से तेज है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने कहा कि यह अधिग्रहण Jagsonpal के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम है. Aequitas के मजबूत हॉस्पिटल नेटवर्क से कंपनी के स्थापित ब्रांडों की पहुंच बढ़ेगी.
कंपनी के बारे में
Jagsonpal Pharmaceuticals भारतीय फार्मा इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी है, जिसकी घरेलू बाजार में 50 वर्षों से ज्यादा की मौजूदगी है. कंपनी का मुख्य फोकस गायनेकोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और डर्मेटोलॉजी सेगमेंट पर है. इसके 20 से ज्यादा ब्रांड अपने-अपने दवा वर्ग में शीर्ष पांच ब्रांडों में शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- लगातार गदर मचा रहा ये शेयर! अब मिला EV पॉलिसी का बूस्ट, एक महीने में 50% चढ़ा स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अगस्त में FPI की खरीदारी जारी, दो महीनों में 36,800 करोड़ रुपये का निवेश
एक ने दिया 194% रिटर्न, तो दूसरे का कारोबार मजबूत! AI की लहर में इन 2 कंपनियों की बल्ले-बल्ले; रखें नजर
US-Iran War से Crude Oil तक, अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे ये 5 बड़े ट्रिगर
