इस ऑटो शेयर ने मचाया धमाल! रॉकेट बने शेयर, विजय केडिया को हुआ ₹ 86363635 का मुनाफा
पिछले 3 महीने में इसमें 23 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है. दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पास Atul Auto के 50,50,505 शेयर, यानी 18.20 प्रतिशत हिस्सेदारी है. बुधवार को शेयर में 23 रुपये की तेजी आने से उनकी हिस्सेदारी का मूल्य एक ही दिन में करीब 8,63,63,635 रुपये बढ़ गया.
Vijay Kedia Portfolio : बुधवार को Atul Auto के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली. इस दौरान शेयर 5 फीसदी चढ़कर 509 रुपये पर पहुंच गए. कंपनी के मजबूत जून बिक्री आंकड़ों के बाद शेयर में खरीदारी बढ़ी, जिससे दिग्गज निवेशक विजय केडिया को बंपर मुनाफा हुआ है. पिछले 3 महीने में इसमें 23 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है. दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पास Atul Auto के 50,50,505 शेयर, यानी 18.20 प्रतिशत हिस्सेदारी है. बुधवार को शेयर में 23 रुपये की तेजी आने से उनकी हिस्सेदारी का मूल्य एक ही दिन में करीब 8,63,63,635 रुपये बढ़ गया.
जून में 35 प्रतिशत बढ़ी कुल बिक्री
Atul Auto ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि जून 2026 में उसकी घरेलू थ्री-व्हीलर बिक्री 2,993 यूनिट रही, जबकि जून 2025 में यह 2,511 यूनिट थी. इस तरह कंपनी की घरेलू बिक्री में 19.20 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी के आईसी इंजन (IC Engine) से चलने वाले वाहनों की बिक्री 24.83 प्रतिशत बढ़कर 2,358 यूनिट हो गई. वहीं इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (EV) की बिक्री 2.09 प्रतिशत बढ़कर 635 यूनिट रही.
घरेलू और निर्यात बिक्री को मिलाकर कंपनी ने जून 2026 में कुल 3,641 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 2,705 यूनिट था. यानी कुल बिक्री में 34.60 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज हुई.
FII की हिस्सेदारी दोगुनी से ज्यादा
मार्च 2026 तिमाही में कंपनी में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी 0.38 प्रतिशत से बढ़कर 0.84 प्रतिशत हो गई, यानी एक तिमाही में यह दोगुनी से भी ज्यादा हो गई. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी 0.10 प्रतिशत पर स्थिर रही. प्रमोटरों की हिस्सेदारी भी 42.70 प्रतिशत पर बनी हुई है.
शेयर का प्रदर्शन
Atul Auto का शेयर पिछले एक महीने में 5.60 प्रतिशत, छह महीनों में 6.46 प्रतिशत और एक साल में 10.99 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 1,379 करोड़ रुपये है.
कंपनी का कारोबार
Atul Auto भारत की प्रमुख थ्री-व्हीलर निर्माता कंपनियों में शामिल है. कंपनी डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी और इलेक्ट्रिक मॉडल में पैसेंजर और कार्गो थ्री-व्हीलर बनाती है. घरेलू बाजार के साथ-साथ कंपनी की एक्सपोर्ट मार्केट में भी अच्छी मौजूदगी है.
इसे भी पढ़ें- इस लो-डेट फार्मा शेयर में 13% की तेजी, कंपनी ने किया बड़ा अधिग्रहण, FIIs ने भी लगाया पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
जून में इन 4 शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल, सिर्फ 30 दिनों में दिए 62% तक का दमदार रिटर्न; रखें नजर
Delhi EV Policy: नई EV पॉलिसी से इन शेयरों की होगी बल्ले-बल्ले! M&M से लेकर UNO Minda तक पर नजर, ब्रोकरेज बुलिश
2 महीने में 50% भागा यह पावर स्टॉक, 3 साल में 480% का रिटर्न; शेयर पर रखें नजर
