क्या जुलाई में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा 4% DA हाइक? जानें क्या कहता है AICPI डेटा
मई 2026 के AICPI-IW आंकड़ों ने संकेत दिया है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई 2026 में महंगाई भत्ते (DA) में 3% बढ़ोतरी मिल सकती है. 12 महीनों का औसत AICPI-IW 148.075 रहने से DA 63.13% निकलता है, जिसे सरकार 63% मान सकती है.
DA Hike July 2026: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance-DA) को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. लेबर ब्यूरो ने मई 2026 का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) जारी कर दिया है. मई 2026 में AICPI-IW का आंकड़ा 150.8 रहा, जो पिछले 12 महीनों का सबसे हाई लेवल है. हालांकि, जुलाई में घोषित होने वाले DA की अंतिम तस्वीर जून 2026 के AICPI-IW आंकड़े के बाद ही साफ होगी.
फिलहाल कितना है DA?
जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद DA बढ़कर 60% हो गया था. अब मई तक के आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि अगली बढ़ोतरी 3% हो सकती है.
पिछले 12 महीनों का AICPI-IW डेटा
| महीना | AICPI-IW |
|---|---|
| जून 2025 | 145.0 |
| जुलाई 2025 | 146.5 |
| अगस्त 2025 | 147.1 |
| सितंबर 2025 | 147.3 |
| अक्टूबर 2025 | 147.7 |
| नवंबर 2025 | 148.2 |
| दिसंबर 2025 | 148.2 |
| जनवरी 2026 | 148.6 |
| फरवरी 2026 | 148.5 |
| मार्च 2026 | 149.1 |
| अप्रैल 2026 | 149.9 |
| मई 2026 | 150.8 |
| 12 महीनों का औसत AICPI-IW = | 148.075 |
DA की कैलकुलेशन कैसे होती है?
- केंद्र सरकार महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन इस फॉर्मूले से करती है:
- DA% = [{12 महीने का औसत AICPI-IW (2001 बेस) – 261.42} ÷ 261.42] × 100
- चूंकि वर्तमान AICPI-IW का बेस ईयर 2016 है, इसलिए पहले इसे 2.88 से गुणा कर 2001 बेस में बदला जाता है.
- मई 2026 तक की कैलकुलेशन
- 12 महीने का औसत AICPI-IW = 148.075
- 2001 बेस में इंडेक्स = 148.075 × 2.88 = 426.456
- अब फॉर्मूला लागू करें:
- DA% = (426.456 – 261.42) ÷ 261.42 × 100
- = 165.036 ÷ 261.42 × 100
- = 0.6313 × 100
- = 63.13%
सरकार DA को दशमलव में नहीं बल्कि निकटतम पूर्णांक (Nearest Round Figure) में घोषित करती है. इसलिए मौजूदा कैलकुलेशन के अनुसार DA 63% बनता है. यानी जनवरी 2026 के 60% DA की तुलना में 3% बढ़ोतरी की संभावना बन रही है.
क्या DA 64% तक पहुंच सकता है?
- 4% DA बढ़ोतरी तभी संभव होगी, जब कुल DA 64% तक पहुंचे.
- इसके लिए 12 महीनों का औसत AICPI-IW 148.86 होना चाहिए.
- जानकारों के अनुसार ऐसा होने के लिए जून 2026 का AICPI-IW आंकड़ा करीब 154.5 रहना होगा.
- हालांकि, पिछले 12 महीनों के ट्रेंड को देखते हुए 154.5 का आंकड़ा हासिल करना आसान नहीं माना जा रहा है. इसलिए फिलहाल 3% DA बढ़ोतरी की संभावना अधिक मजबूत दिखाई दे रही है.
3% DA बढ़ने पर वेतन कितना बढ़ेगा?
- मान लीजिए किसी लेवल-6 कर्मचारी का बेसिक वेतन 35,400 रुपये है.
- 50% DA पर कुल वेतन
- 35,400 + (50% × 35,400)
- = 35,400 + 17,700
- = 53,100 रुपये
- 53% DA पर कुल वेतन
- 35,400 + (53% × 35,400)
- = 35,400 + 18,762
- = 54,162 रुपये
- यानी 3% DA बढ़ने पर कर्मचारी के वेतन में 1,062 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी.
यह भी पढ़ें- आज भी ठप रहेगी EPFO की सेवाएं, एक जुलाई से नहीं एक्टिव हो पाया पोर्टल, जानें नई डेडलाइन
अंतिम फैसला कब होगा?
हालांकि मई का AICPI-IW आंकड़ा 3% DA बढ़ोतरी की ओर मजबूत संकेत देता है, लेकिन अंतिम फैसला जून 2026 के AICPI-IW डेटा जारी होने के बाद ही होगा. लेबर ब्यूरो जुलाई के अंत में जून का महंगाई इंडेक्स जारी करेगा, जिसके आधार पर केंद्र सरकार DA बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा करेगी.
Latest Stories
आज भी ठप रहेगी EPFO की सेवाएं, एक जुलाई से नहीं एक्टिव हो पाया पोर्टल, जानें नई डेडलाइन
5 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर मिलेगा 7.5% ब्याज, SBI-HDFC समेत बड़े बैंक भी पीछे
सरकार ने PPF और NSC जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, लगातार नौवीं तिमाही में बरकरार रहेंगी दरें
