सरकार ने PPF और NSC जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, लगातार नौवीं तिमाही में बरकरार रहेंगी दरें
मुख्य रूप से पोस्ट ऑफिस और बैंकों द्वारा चलाई जाने वाली छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में लगातार नौवीं तिमाही में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मौजूदा तिमाही की तरह, दूसरी तिमाही में भी मंथली इनकम स्कीम में निवेशकों को 7.4 फीसदी ब्याज मिलेगा.
केंद्र सरकार ने मंगलवार को PPF और NSC जैसी अलग-अलग छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया. यह लगातार नौवीं तिमाही है जब दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मौजूदा ब्याज दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी.
वित्त मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन में कहा, ‘वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (1 जुलाई, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक) के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (1 मार्च, 2026 से 30 जून, 2026 तक) के लिए बताई गई दरों जैसी ही रहेंगी.
सुकन्या समृद्धि योजना पर कितना ब्याज?
नोटिफिकेशन के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा राशि पर 8.2 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि मौजूदा तिमाही में तीन साल की टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर 7.1 फीसदी बनी रहेगी. पॉपुलर पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और पोस्ट ऑफिस सेविंग्स डिपॉजिट योजनाओं के लिए ब्याज दरें क्रमशः 7.1 फीसदी और 4 फीसदी पर बरकरार रखी गई हैं.
किसान विकास पत्र
किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत होगी और निवेश 115 महीनों में मैच्योर होगा. जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) पर ब्याज दर 7.7 फीसदी बनी रहेगी.
मौजूदा तिमाही की तरह, दूसरी तिमाही में भी मंथली इनकम स्कीम में निवेशकों को 7.4 फीसदी ब्याज मिलेगा.
आखिरी बार कब बदली थीं ब्याज दरें?
इसके साथ ही, मुख्य रूप से पोस्ट ऑफिस और बैंकों द्वारा चलाई जाने वाली छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में लगातार नौवीं तिमाही में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकार ने पिछली बार 2023-24 की चौथी तिमाही में कुछ योजनाओं पर ब्याज दर में बदलाव किया था.
Latest Stories
ITR फाइलिंग का बदला कैलेंडर, जानें किस टैक्सपेयर के लिए कब है आखिरी तारीख
8वें वेतन आयोग में 2.10 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? समझिए पूरा गणित
1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम, ITR से लेकर आधार, पासपोर्ट और बैंकिंग तक पर पड़ेगा असर
