IPO से 39 करोड़ जुटाएगी टेक कंपनी, पैसा लगाने से लिए 2 जुलाई तक है मौका; GMP दे रहा 30 फीसदी लिस्टिंग गेन का संकेत
Kratikal Tech का 39.69 करोड़ रुपये का SME IPO निवेशकों के लिए 2 जुलाई 2026 तक खुला है. कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 128 से 135 रुपये तय किया है. रिटेल इंन्वेस्टर को कम से कम 2.70 लाख रुपये का निवेश करना होगा. ग्रे मार्केट में IPO का GMP पॉजिटिव संकेत दे रहा है.
Kratikal Tech IPO: साइबर सिक्योरिटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़ी Kratikal Tech का IPO निवेशकों के लिए खुल गया है. कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिये 39.69 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें नए शेयर जारी किए जाएंगे. IPO में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग की तारीख तय कर दी गई है. ग्रे मार्केट में भी इस IPO को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है.
30 जून से 2 जुलाई तक खुला रहेगा IPO
Kratikal Tech का IPO 30 जून 2026 से निवेशकों के लिए खुल गया है और इसमें 2 जुलाई 2026 तक बोली लगाई जा सकेगी. शेयरों का अलॉटमेंट 3 जुलाई 2026 को होने की संभावना है. कंपनी के शेयर 7 जुलाई 2026 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड हो सकते हैं.
कितना है प्राइस बैंड
कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 128 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर तय किया है. एक लॉट में 1000 शेयर शामिल हैं. रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट यानी 2000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसके लिए न्यूनतम 2.70 लाख रुपये का निवेश करना होगा.
पूरी तरह फ्रेश इश्यू है IPO
Kratikal Tech का IPO 39.69 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है. इसमें करीब 0.29 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे. इस इश्यू में किसी मौजूदा निवेशक द्वारा शेयरों की बिक्री नहीं की जा रही है. Beeline Capital Advisors इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि Kfin Technologies रजिस्ट्रार की भूमिका निभा रही है. Spread X Securities इस इश्यू की मार्केट मेकर है.
यह भी पढ़ें- विदेशों से आता है 84% रेवेन्यू, OYO की पैरेंट कंपनी ने IPO के लिए फाइल किया DRHP; ₹6650 करोड़ का इश्यू
ग्रे मार्केट में दिख रहा मजबूत संकेत
IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP 30 जून की दोपहर तक 41 रुपये था. यदि यह लेवल बना रहता है तो 135 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले शेयर की संभावित लिस्टिंग कीमत करीब 176 रुपये हो सकती है. इससे निवेशकों को लगभग 30 फीसदी तक की संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकती है.
Latest Stories
कल खुल रहा Knack Packaging IPO! ग्रे मार्केट में दिख रहा प्रीमियम, आवेदन से पहले जान लें प्राइस बैंड
विदेशों से आता है 84% रेवेन्यू, OYO की पैरेंट कंपनी ने IPO के लिए फाइल किया DRHP; ₹6650 करोड़ का इश्यू
शेयर मार्केट में उतरने की तैयारी में यह मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक कंपनी; SEBI के पास फाइल किया डॉक्यूमेंट; जानें डिटेल
