Semiconductor Mission 2: 1.25 लाख करोड़ रुपये के बजट को मिली मंजूरी, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को मिलेगी नई रफ्तार
भारत सरकार ने India Semiconductor Mission 2 के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह राशि पहले चरण के 76000 करोड़ रुपये से अधिक है. मिशन का उद्देश्य देश में चिप मैन्युफैक्चिरिंग, स्वदेशी डिजाइन, इक्विपमेंट, कच्चे माल और मजबूत सप्लाई चेन का विकास करना है.
Semiconductor Mission 2.0: देश को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चिरिंग का ग्लोबल सेंटर बनाने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. वित्त मंत्रालय ने India Semiconductor Mission 2 के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा. यह बजट पहले चरण की तुलना में काफी अधिक है. सरकार का लक्ष्य देश में चिप मैन्युफैक्चिरिंग, डिजाइन, इक्विपमेंट और सप्लाई चेन को मजबूत बनाना है.
पहले चरण से अधिक मिला बजट
India Semiconductor Mission 2 के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट पहले चरण के 76000 करोड़ रुपये से काफी अधिक है. सरकार का मानना है कि इस निवेश से देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को नई गति मिलेगी. केंद्रीय बजट 2026-27 में इस मिशन के दूसरे चरण की घोषणा की गई थी. इसका मुख्य उद्देश्य भारत में चिप मैन्युफैक्चिरिंग से जुडे़ पूरे इकोसिस्टम को मजबूत करना है ताकि देश आयात पर निर्भरता कम कर सके.
चिप मैन्युफैक्चिरिंग और डिजाइन पर रहेगा फोकस
सरकार के अनुसार मिशन के दूसरे चरण में सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट, कच्चा माल, स्वदेशी डिजाइन, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और मजबूत सप्लाई चेन के विकास पर स्पेशल जोर दिया जाएगा. इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही कह चुके हैं कि इस चरण में स्वदेशी चिप डिजाइन, नए उत्पादों का विकास, इंडस्ट्री साझेदारी और स्किल्ड ह्यूमन रिसोर्स तैयार करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी.
12 प्रोजेक्ट को मिल चुकी है मंजूरी
सरकार अब तक लगभग 1.64 लाख करोड़ रुपये के निवेश वाली 12 सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चिरिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दे चुकी है. इनमें एक सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन यूनिट, दो कंपाउंड सेमीकंडक्टर यूनिट और नौ पैकेजिंग यूनिट शामिल हैं. डिजाइन क्षेत्र में भी 24 प्रोजेक्ट को सहायता दी जा रही है. इसके अलावा 105 कंपनियों को आधुनिक चिप डिजाइन टूल उपलब्ध कराए गए हैं और 23 डिजाइन टेपआउट पूरे हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें- कारोबार में चमके कोलकाता, सूरत और ग्रेटर हैदराबाद, महिला उद्यमियों ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी
जल्द शुरू होंगे नए सेमीकंडक्टर प्लांट
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दो सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चिरिंग प्रोजेक्ट का कमर्शियल ऑफरेशन शुरू हो चुका है. अब सीजी सेमी का उद्घाटन 4 जुलाई को होने की संभावना है. इसके बाद इस साल के अंत तक एक या दो और प्रोजेक्ट शुरू हो सकती हैं. सरकार का कहना है कि भारत का अपना कमर्शियल सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चिरिंग शुरू होने का सपना अब साकार हो रहा है और आने वाले समय में इस क्षेत्र में और निवेश देखने को मिल सकता है.
Latest Stories
कारोबार में चमके कोलकाता, सूरत और ग्रेटर हैदराबाद, महिला उद्यमियों ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी
GST अपीलेट ट्रिब्यूनल के सामने अपील दायर करने की डेडलाइन बढ़ी, पोर्टल पर दबाव के चलते सरकार का बड़ा फैसला
20% एथेनॉल ब्लेंडिंग अभी एक एक्सपेरिमेंट; अगले साल दिखेंगे नतीजे; E20 पेट्रोल पर SC में केंद्र का बड़ा बयान
