आज भी ठप रहेगी EPFO की सेवाएं, एक जुलाई से नहीं एक्टिव हो पाया पोर्टल, जानें नई डेडलाइन

EPFO ने अपनी ऑनलाइन सेवाओं की बंदी की अवधि बढ़ा दी है. अब मेंबर और एम्प्लॉयर से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं 1 जुलाई की रात 11:59 बजे तक बंद रहेंगी और 2 जुलाई 2026 से दोबारा शुरू होंगी. ईपीएफओ पोर्टल पर जारी नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन सेवाएं अब 1 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी. इसके बाद 2 जुलाई 2026 से सेवाएं दोबारा शुरू होने की उम्मीद है.

ईपीएफओ Image Credit: Money9live

EPFO Online Services Update: अगर आप ईपीएफओ (EPFO) की ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर भविष्य निधि (PF) क्लेम, पासबुक डाउनलोड या दूसरी डिजिटल सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको अभी और इंतजार करना होगा. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी ऑनलाइन सेवाओं की बंदी की अवधि बढ़ा दी है. अब मेंबर और एम्प्लॉयर से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं 1 जुलाई की रात 11:59 बजे तक बंद रहेंगी और 2 जुलाई 2026 से दोबारा शुरू होंगी.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी ऑनलाइन मेंबर और एम्प्लॉयर सेवाओं की बहाली की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी है. EPFO पोर्टल पर जारी नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन सेवाएं अब 1 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी. इसके बाद 2 जुलाई से सेवाएं दोबारा शुरू होने की उम्मीद है.

क्यों आ रही ऐसी दिक्कत?

यह फैसला EPFO की ओर से चल रहे डेटाबेस कंसोलिडेशन और क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम के सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के तहत लिया गया है. यह प्रक्रिया 26 जून से शुरू हुई थी. संगठन का कहना है कि इस अपग्रेड का उद्देश्य क्लेम प्रोसेसिंग को अधिक तेज, बेहतर और सुरक्षित बनाना है. इस दौरान मेंबर इंटरफेस और एम्प्लॉयर इंटरफेस के जरिए मिलने वाली सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी.

दो बार बढ़ चुकी है मेंटेनेंस अवधि

EPFO ने शुरुआत में ऑनलाइन सेवाओं को 28 जून तक बंद रखने का फैसला किया था और इन्हें 29 जून से बहाल किया जाना था. बाद में इस अवधि को बढ़ाकर 30 जून तक किया गया और सेवाओं के 1 जुलाई से शुरू होने की जानकारी दी गई. अब ताजा नोटिस में इसे एक दिन और बढ़ाते हुए 2 जुलाई 2026 से सेवाएं बहाल करने की बात कही गई है.

यह मेंटेनेंस अभियान हाल के सालों में EPFO की सबसे लंबी प्लान सेवा बंदी में से एक माना जा रहा है. इसका असर उन लाखों सब्सक्राइबर्स, नियोक्ताओं और संस्थानों पर पड़ा है, जो भविष्य निधि से जुड़े कामों के लिए EPFO के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निर्भर हैं.

कौन-कौन सी सेवाएं हैं प्रभावित

मेंटेनेंस अवधि के दौरान सदस्य और नियोक्ता Member Interface और Employer Interface में लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं. इसकी वजह से कई अहम ऑनलाइन सेवाएं फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं. इनमें शामिल हैं,

  • ऑनलाइन PF क्लेम जमा करना.
  • पासबुक डाउनलोड करना.
  • क्लेम स्टेटस ट्रैक करना.
  • PF ट्रांसफर का अनुरोध करना.
  • प्रोफाइल और व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करना.
  • Member Portal और UMANG ऐप पर उपलब्ध दूसरी डिजिटल सेवाएं.
  • एम्प्लॉयर इंटरफेस के जरिए होने वाले नियमित अनुपालन और प्रशासनिक कार्य.

क्यों किया जा रहा है सिस्टम अपग्रेड

EPFO के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया उसके क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए की जा रही है. इसके तहत डेटाबेस को कंसोलिडेट किया जा रहा है और सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन को अपग्रेड किया जा रहा है. संगठन का कहना है कि अपग्रेड पूरा होने के बाद ऑनलाइन सेवाएं पहले से अधिक तेज, भरोसेमंद और सुरक्षित होंगी. साथ ही यूजर्स को बेहतर अनुभव मिलेगा.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में जल्द लॉन्च होगा EV पोर्टल, अब घर बैठे करें सब्सिडी के लिए आवेदन; सीधे खाते में आएगा इंसेंटिव