एक साल में 33 फीसदी तक का शानदार रिटर्न, ये 3 लार्ज कैप स्टॉक्स सेंसेक्स से भी निकले आगे

पिछले एक साल में कुछ लार्ज कैप स्टॉक्स ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेंसेक्स को भी पीछे छोड़ दिया है. ये स्टॉक्स न सिर्फ ग्रोथ और मोमेंटम स्कोर में ऊंचे रहे, बल्कि अस्थिर बाजार में भी स्थिर रिटर्न देने में सफल रहे. कम NPA, मजबूत फंडामेंटल्स चलते इन कंपनियों ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया.

शेयर बाजार Image Credit: Money9live

Large Cap Stocks: अक्सर लार्ज कैप स्टॉक्स को धीमी गति से बढ़ने वाले और बोझिल बिजनेस कहकर लोग बदनाम करते रहते हैं, लेकिन हमने कुछ अलग खोज निकाला है. वैल्यू रिसर्च की रेटिंग्स के आधार पर हमें तीन ऐसे लार्ज कैप स्टॉक्स मिले हैं, जिन्होंने ग्रोथ और मोमेंटम दोनों में 8 या उससे अधिक स्कोर किया है. पिछले साल जब बाजार में उतार-चढ़ाव था, तब भी इन तीनों कंपनियों ने न सिर्फ अपनी स्थिति बनाए रखी, बल्कि अच्छा मुनाफा भी कमाया. इन कंपनियों ने रिटर्न के मामले में सेंसेक्स (10.13 फीसदी) को भी पीछे छोड़ दिया है. तो चलिए आपको बताते हैं कौन-सी हैं वे कंपनियां.

ICICI Bank

ICICI बैंक भारत का एक प्रमुख प्राइवेट बैंक है, जिसने लगातार अच्छी ग्रोथ और कम NPA के साथ मजबूत प्रदर्शन किया है. यह बैंक मुख्य रूप से चार सेक्टर्स में काम करता है. इसमें रिटेल बैंकिंग (जैसे पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड, होम लोन), बिजनेस बैंकिंग (छोटे-मध्यम कारोबारों को लोन), कॉरपोरेट बैंकिंग (बड़ी कंपनियों को बैंकिंग सुविधाएं), और ट्रेजरी ऑपरेशन्स (इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग) शामिल है.

FY25 में इसके लोन बुक में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिसमें रिटेल और बिजनेस बैंकिंग ने अहम भूमिका निभाई. साथ ही, इसका नेट NPA अनुपात घटकर सिर्फ 0.39 फीसदी रह गया, जो काफी कम है और इसे 76 फीसदी से ज्यादा प्रोविजन कवरेज का सपोर्ट भी मिला हुआ है. इसने पिछले एक साल में 29.2 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Cholamandalam Investment

चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट, मुरुगप्पा ग्रुप की कंपनी, भारत की टॉप NBFCs में से एक है. इसका मुख्य बिज़नेस वाहन लोन (55 फीसदी हिस्सा) है, लेकिन अब यह किफायती आवास लोन, SME लोन और पर्सनल लोन में भी तेजी से बढ़ रहा है. इसकी 1,600+ शाखाएं ज्यादातर छोटे शहरों (टियर-3 से टियर-6) में स्थित हैं.

पिछले 5 वर्षों में इसका कुल AUM दोगुना होकर 1.84 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है. वित्त वर्ष 2011 से इसका प्रॉफिट हर साल 35 फीसदी की दर से बढ़ रहा है. इसने पिछले एक साल में 27.63 फीसदी का रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें: निवेशकों के लिए दमदार होने वाला है अगला हफ्ता, 4 मेनबोर्ड और 6 SME IPO की होगी लिस्टिंग; देखें पूरी लिस्ट

Bajaj Finance

बजाज फाइनेंस भारत की एक प्रमुख NBFC है, जो पिछले 17 वर्षों से 25 फीसदी सालाना की दर से अपने लोन बुक को बढ़ा रही है. यह कंपनी मिडिल क्लास को आसान और तेज लोन देकर देश के सबसे बड़े कंज्यूमर लोन प्रोवाइडर्स में से एक बन गई है. अपने डेटा-आधारित सिस्टम की मदद से यह लगातार अपने बैड लोन (ग्रॉस NPA) को 1.8 फीसदी से कम बनाए रखने और अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रही है. बजाज फाइनेंस ने पिछले एक साल में 33.91 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

इस सेमीकंडक्टर स्टॉक का कमाल! 51 से ₹678 तक पहुंचा शेयर, 5 साल में ₹1 लाख को बनाया 13 लाख

पश्चिम एशिया युद्ध से किस शेयर बाजार को सबसे बड़ा नुकसान? दुबई, अबू धाबी या भारत; जानें कहां डूबा ज्यादा पैसा

कंपाउंडिंग का दम! सेंसेक्स SIP ने 25 साल में बनाया करोड़पति, उतार-चढ़ाव के बावजूद मिला दमदार रिटर्न

चीन पर सख्ती से बदला CCTV मार्केट का खेल! इस कंपनी के लिए खुला बड़ा मौका, क्या बनेगी सबसे बड़ी विजेता?

बाजार में तेजी का संकेत! निफ्टी की गिरावट खत्म? इतिहास दे रहा जोरदार रैली का इशारा, जानें पूरी खबर

इस इंफ्रा कंपनी को मिला ₹1184 करोड़ का प्रोजेक्ट, 52वीक हाई से 40% टूटे स्टॉक में आ सकती है फुर्ती? जानें डिटेल्स