97% सस्ता मिल रहा विजय केडिया का यह स्टॉक, अब कंपनी को मिली ₹1593 करोड़ की डील, भाव ₹30 से भी कम

इंफ्रा सेक्टर की प्रमुख कंपनी Patel Engineering को नेपाल में ₹1593 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है, जहां उसने सबसे कम बोली लगाई है. दिग्गज निवेशक Vijay Kedia की हिस्सेदारी वाली यह कंपनी सुर्खियों में है, लेकिन इसका शेयर अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 97% नीचे दबाव में कारोबार कर रहा है.

Vijay Kedia Stocks Image Credit: Canva/ Money9

Vijay Kedia Stocks: इंफ्रा सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Patel Engineering के हाथ एक बड़ी डील लगी है. कंपनी ने नेपाल में ₹1593 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है. खास बात यह है कि इस कंपनी में बाजार के दिग्गज निवेशक Vijay Kedia की भी हिस्सेदारी है. हालांकि, शेयर अभी भारी दबाव में कारोबार कर रहा है और स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहा है.

ऑल टाइम हाई से 97% सस्ता मिल रहा शेयर

Patel Engineering के स्टॉक में 24 अप्रैल (सुबह 9:59 बजे तक) 2% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के बाद शेयर का मौजूदा भाव ₹27.87 हो गया है. यानी कंपनी के शेयर ₹30 से भी कम भाव पर मिल रहे हैं. इसका ऑल टाइम हाई ₹813.50 है. यानी, स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 96% से 97% नीचे कारोबार कर रहा है. दूसरे शब्दों में, कंपनी का शेयर अपने उच्चतम स्तर से करीब 97% तक सस्ता मिल रहा है.

हाथ लगी बड़ी डील

पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है. कंपनी को नेपाल में 669 मेगावाट के लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना के पैकेज-2 के लिए ₹1,593.08 करोड़ का बड़ा ठेका मिला है, जिसमें उसे सबसे कम बोलीदाता (L1) घोषित किया गया है. यह कॉन्ट्रैक्ट SJVN Lower Arun Power Development Company द्वारा दिया गया है. इस डील से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी और भविष्य में रेवेन्यू मजबूत होंगे.

यह भी पढ़ें: न Adani Port… न JSW Infra… पोर्ट सेक्टर में पैसा बना रहीं ये कंपनियां, 1 साल में निवेश डबल, 130% तक उछला शेयर

विजय केडिया की हिस्सेदारी

तिमाही (Quarter)कुल शेयर (Total Shares Held)होल्डिंग प्रतिशत (Percent Holding)
मार्च 202610,025,0991.01%
दिसंबर 202510,025,0991.01%
Source – Trendlyne

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹ 2,763 करोड़
वर्तमान मूल्य (Current Price)₹ 27.8
उच्च / निम्न (High / Low)₹ 47.0 / 22.0
पी/ई अनुपात (Stock P/E)7.25
बुक वैल्यू (Book Value)₹ 39.6
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.00%
ROCE15.4%
ROE10.4%
फेस वैल्यू (Face Value)₹ 1.00
Source – Screener

यह भी पढ़ें: राधा किशन दमानी की नई स्ट्रैटेजी… और 28% उछला शेयर, Q4 में कंपनी ने बनाया रिकॉर्ड, कर्ज लगभग जीरो

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.