Vi में बड़ी कमाई की तैयारी? Q1 Results के बाद Vodafone Idea शेयर में क्या करें, जानें एक्सर्ट की राय
Vodafone Idea यानी Vi के निवेशकों के लिए कंपनी के Q1 FY27 नतीजे उम्मीद की एक नई किरण लेकर आए हैं. पहली तिमाही में कंपनी के घाटे में कमी देखने को मिली है, वहीं रेवेन्यू और ARPU यानी Average Revenue Per User में भी सुधार दर्ज किया गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या Vodafone Idea अब धीरे-धीरे अपनी मुश्किलों से बाहर निकलने की राह पर है? कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार और कारोबार को मजबूत करने की कोशिशों के बीच निवेशकों की नजर अब शेयर के प्रदर्शन पर है. Q1 नतीजों के बाद Vi के शेयर में आगे क्या रणनीति अपनानी चाहिए? क्या मौजूदा स्तर पर शेयर में निवेश का मौका बन रहा है या अभी सावधानी बरतना बेहतर होगा? साथ ही, बाजार के जानकार Vi के शेयर को लेकर क्या Target देख रहे हैं? कंपनी के ताजा नतीजों, भविष्य की संभावनाओं और शेयर पर एक्सपर्ट की राय को समझने के लिए देखिए हमारी खास रिपोर्ट.
More Videos
Groww पर US Stocks की एंट्री! अब Apple, Nvidia, Tesla में कर सकेंगे निवेश
Ola, Suzlon, Tega Ind समेत 8 स्टॉक्स में क्या करें? खरीदें, बेचें या होल्ड करें, जानें एक्सपर्ट की राय
8th Pay Commission: एक हफ्ते में मिलेगी DA पर खुशखबरी? कितना बढ़ने वाला है डीए?
