Water Management Stocks: VA Tech Wabag या Ion Exchange, वाटर मैनेजमेंट सेक्टर में किस शेयर में है ज्यादा दम

भारत में Water Management सेक्टर तेजी से निवेश का नया केंद्र बन रहा है. सरकारी योजनाओं, औद्योगिक मांग और जल पुनर्चक्रण परियोजनाओं से इस क्षेत्र की कंपनियों को फायदा मिल सकता है. VA Tech Wabag मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर मार्जिन और नेट कैश बैलेंस शीट के साथ मजबूत स्थिति में है.

VA Tech Wabag मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर मार्जिन और नेट कैश बैलेंस शीट के साथ मजबूत स्थिति में है. Image Credit: money9live

देश में Water Management सेक्टर तेजी से निवेशकों के लिए नया ग्रोथ थीम बनकर उभर रहा है. सरकार पीने के पानी, सीवेज ट्रीटमेंट, वेस्ट वाटर रीयूज और डिसेलिनेशन प्रोजेक्ट पर लगातार निवेश बढ़ा रही है. इसके साथ ही सेमिकंडक्टर, डाटा सेंटर, AI, सोलर और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे नए सेक्टरों में भी शुद्ध पानी की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे माहौल में VA Tech Wabag और Ion Exchange जैसी कंपनियां निवेशकों के रडार पर हैं. दोनों कंपनियां Water Management सेक्टर में काम करती हैं, लेकिन इनके बिजनेस मॉडल और वित्तीय स्थिति अलग अलग है. आइए जानते हैं कि किस कंपनी में ज्यादा ग्रोथ की संभावना नजर आती है.

VA Tech Wabag

VA Tech Wabag एक Pure Play Water Technology कंपनी है. कंपनी पानी और वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट डिजाइन, मैन्युफैक्चिरिंग और ऑपरेशन का काम करती है. इसके कारोबार में डिसेलिनेशन, सीवेज ट्रीटमेंट, इंडस्ट्रियल वाटर और वाटर रीयूज जैसी सर्विस शामिल हैं. कंपनी के पास 17235 करोड़ रुपये से अधिक का मजबूत ऑर्डर बुक है, जो उसे कई सालों की इनकम का भरोसा देता है. इसके अलावा कंपनी के ऑर्डर बुक का लगभग 38 फीसदी हिस्सा ऑपरेशन और मेंटेनेंश से आता है, जिससे लंबे समय तक रेगुलर मिलने की संभावना बनी रहती है.

वित्तीय प्रदर्शन में VA Tech Wabag दिख रही मजबूत

  • वित्त वर्ष 2026 में VA Tech Wabag का प्रदर्शन मजबूत रहा. कंपनी की इनकम बढ़कर 3944 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल की तुलना में करीब 19.7 फीसदी अधिक है.
  • कंपनी का EBITDA Margin 13.3 फीसदी रहा, जबकि नेट प्रॉफिट 371 करोड़ रुपये रहा, जिसमें करीब 26 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई.
  • सबसे खास बात यह है कि कंपनी लगातार छठे साल नेट कैश स्थिति में बनी हुई है और उसके पास करीब 950 करोड़ रुपये का कैश उपलब्ध है.
  • मजबूत बैलेंस शीट और लगातार मिल रहे नए ऑर्डर कंपनी की स्थिति को और मजबूत बनाते हैं.

Ion Exchange

Ion Exchange का बिजनेस मॉडल VA Tech Wabag से अलग है. कंपनी केवल वाटर प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इंजीनियरिंग, केमिकल्स और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स तीनों सेक्टर में काम करती है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की टोटल इनकम 2914.8 करोड़ रुपये रही. इसमें इंजीनियरिंग बिजनेस का योगदान 58 फीसदी, केमिकल का 29 फीसदी और कंज्यूमर प्रोडक्ट का 13 फीसदी रहा. कंपनी Resin, Membrane, Speciality Chemicals और वाटर ट्रिटमेंट प्रोडक्ट भी बनाती है, जिससे उसके पास इनकम के कई सोर्स मौजूद हैं.

Ion Exchange के सामने मार्जिन सुधारने की चुनौती

  • हालांकि Ion Exchange के पास डायवर्सिफाइड बिजनेस का फायदा है, लेकिन वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की प्रोफेबिलिटी दबाव में रही.
  • EBITDA मार्जिन कमजोर रहा और कई पुराने प्रोजेक्ट, कच्चे माल की लागत और पश्चिम एशिया में एक्सपोर्ट से जुड़ी समस्याओं का असर कंपनी के नतीजों पर दिखाई दिया.
  • हालांकि कंपनी ने Roha प्लांट शुरू किया है और नई Membrane Technology पर भी काम कर रही है. आने वाले समय में अगर इन प्रोजेक्ट का फायदा मिलता है तो कंपनी की कमाई में सुधार देखने को मिल सकता है.

Water Management सेक्टर में किस कंपनी की स्थिति मजबूत

  • अगर मौजूदा वित्तीय स्थिति की बात करें तो VA Tech Wabag फिलहाल ज्यादा मजबूत नजर आती है. कंपनी के पास बड़ा ऑर्डर बुक, बेहतर प्रॉफिट मार्जिन , मजबूत कैश पोजिशन Cऔर लगातार मिलने वाले ऑपरेशन एंड मेंनटेंनेंस कॉन्ट्रैक्ट हैं.
  • दूसरी तरफ Ion Exchange के पास डॉयवर्सिफाइड बिजनेस और केमिकल सेगमेंटजैसी लंबी अवधि की संभावनाएं हैं, लेकिन कंपनी को पहले अपने मार्जिन और प्रोफिटेबिलिटी में सुधार दिखाना होगा.
  • ऐसे में मौजूदा समय में Water Management सेक्टर में VA Tech Wabag अपेक्षाकृत मजबूत स्थिति में दिखाई देती है, जबकि Ion Exchange लंबी अवधि में सुधार के बाद बेहतर अवसर बन सकती है.

यह भी पढ़ें- Tata ने अपनी इस कंपनी के लिए बनाया मेगा प्लान, ₹20000 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर! रखें नजर

सेक्टर पर रहेगी निवेशकों की नजर

भारत में Jal Jeevan Mission, AMRUT 2.0, Namami Gange जैसे सरकारी कार्यक्रमों के साथ साथ AI, Semiconductor, Data Center और Green Energy सेक्टर के विस्तार से Water Management की मांग लगातार बढ़ने की उम्मीद है. ऐसे में इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के लिए आने वाले वर्षों में बड़े अवसर बन सकते हैं. निवेशकों के लिए VA Tech Wabag और Ion Exchange दोनों ही महत्वपूर्ण कंपनियां हैं, लेकिन मौजूदा समय में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और ऑर्डर बुक के कारण VA Tech Wabag की स्थिति ज्यादा मजबूत नजर आती है.