Nifty Outlook 6 July: क्या सोमवार को 24,500 के पार जाएगा निफ्टी? जानिए सपोर्ट, रेजिस्टेंस और एक्सपर्ट्स की राय
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे सत्र की तेजी के बाद सोमवार को भी निफ्टी की दिशा पर निवेशकों की नजर रहेगी. एक्सपर्ट्स के मुताबिक 24,000–24,200 का स्तर मजबूत सपोर्ट है, जबकि 24,420 के ऊपर निकलने पर निफ्टी 24,500-24,700 तक जा सकता है।.बाजार का फोकस अब Q1 नतीजों, मानसून और वैश्विक संकेतों पर रहेगा.
शेयर बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी, सोमवार (6 जुलाई) को भी नया जोश भर सकती है. बीते सत्र (शुक्रवार) को उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. निफ्टी 95.15 अंक की मजबूती के साथ 24,270.85 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा. बाजार का ओवरऑल सेंटीमेंट पॉजिटिव नजर आ रहा है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि गिरावट पर खरीदारी (बाय-ऑन-डिप्स) की रणनीति अभी भी सबसे बेहतर है.
पिछले सत्र में कैसा रहा बाजार का मिजाज?
शुक्रवार को निफ्टी ने 24,200 के अहम पड़ाव को पार कर एक ब्रेकआउट तो दिया, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली हावी होने से यह अपनी बढ़त को पूरी तरह बरकरार नहीं रख सका. सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा के मुताबिक, निफ्टी का चार्ट लगातार ‘हायर हाई और हायर लो’ का पैटर्न बना रहा है, जो यह दिखाता है कि ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के बाद भी निवेशकों में खरीदारी की दिलचस्पी बनी हुई है. वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स (India VIX) में करीब 4% की गिरावट आई है, जिससे साफ है कि बाजार में डर का माहौल कम हो रहा है.
सोमवार के लिए क्या हैं अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस?
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोमवार को ट्रेडर्स को कुछ खास लेवल्स पर नजर रखनी होगी:
- सपोर्ट जोन: 24,000 से 24,200 का दायरा निफ्टी के लिए सबसे मजबूत बेस (सपोर्ट) का काम करेगा. जब तक बाजार 24,000 के ऊपर टिका है, तब तक घबराने की बात नहीं है.
- रेजिस्टेंस जोन: निफ्टी के लिए अगला बड़ा रोड़ा 200-DEMA यानी 24,420 का स्तर है. इसके पार निकलते ही तेजी की रफ्तार तेज होगी और निफ्टी 24,500 से 24,700 की तरफ बढ़ सकता है.
क्या कहते हैं अन्य मार्केट एक्सपर्ट्स?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर लाल कैंडल बनना दिखाता है कि ऊपरी स्तर पर रेजिस्टेंस है, लेकिन वीकली चार्ट पर मजबूत कैंडल और लोअर शैडो इस बात का संकेत हैं कि कंसोलिडेशन का दौर जल्द खत्म होगा और निफ्टी में अगले हफ्ते 24,600 का स्तर देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: ई-कॉमर्स की तेजी से दौड़ सकते हैं ये 3 लॉजिस्टिक्स स्टॉक, 3 महीने में 19% तक उछले शेयर, रखें नजर
वहीं, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर के मुताबिक, अमेरिकी लेबर मार्केट के कमजोर आंकड़ों से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ी हैं, जिसने बाजार को सपोर्ट किया. इसके अलावा आईटी सेक्टर में रिकवरी और कच्चे तेल की घटती कीमतें भी भारतीय बाजार के लिए बूस्टर का काम कर रही हैं. अब बाजार का पूरा फोकस आने वाले कंपनियों के पहली तिमाही (Q1FY27) के नतीजों और मानसून की चाल पर रहेगा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट खुले; सीमेंट शेयरों में तेजी, फार्मा स्टॉक्स पर दबाव
Stocks to Watch: Emcure Pharma, Sobha, Adani Total Gas समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
FIIs की पसंद बने ड्रोन और एंटी-ड्रोन स्टॉक्स, Q1 में इन 3 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
