इन 3 शेयरों में कमाई का मौका, 15 जुलाई को लगाए दांव; एक्सपर्ट ने दिया खरीदारी की सलाह

अगर आप शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए शेयर तलाश रहे हैं तो च्वाइस इक्विटी ब्रोकिंग ने वेलकॉर्प, डिविस लैब और अडानी पावर में खरीदारी की सलाह दी है. एक्सपर्ट के अनुसार तीनों शेयरों के चार्ट पर मजबूत तेजी के संकेत हैं.

तीनों शेयरों के चार्ट पर मजबूत तेजी के संकेत हैं. Image Credit: money9live

Stock Target Price: अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग का मौका तलाश रहे हैं तो आज कुछ शेयरों पर नजर रख सकते हैं. ब्रोकरेज ने तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. उनके अनुसार वेलकॉर्प, डिविस लैब और अडानी पावर के चार्ट पर मजबूत तेजी के संकेत मिल रहे हैं. इन शेयरों में ब्रेकआउट और सपोर्ट के आधार पर खरीदारी की राय दी गई है. आइए जानते हैं इन तीनों शेयरों के लिए एंट्री, टारगेट और स्टॉप लॉस.

शेयरखरीदारी स्तरस्टॉप लॉसटारगेट
WELCORP₹1,683₹1,607₹1,815
DIVISLAB₹7,188₹6,895₹7,665
ADANI POWER₹226₹214₹250

WELCORP

च्वाइस इक्विटी ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च सचिन गुप्ता वेलकॉर्प के मुताबिक, शेयर ने डेली चार्ट पर राइजिंग चैनल से मजबूत ब्रेकआउट दिया है. शेयर अपने सभी प्रमुख ईएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे तेजी का रुख मजबूत दिखाई दे रहा है. ऐसे में 1683 रुपये के स्तर पर खरीदारी की जा सकती है. इसके लिए 1607 रुपये का स्टॉप लॉस और 1815 रुपये का लक्ष्य रखा गया है.

DIVISLAB

डिविस लैब के शेयर ने लंबे समय की कंसोलिडेशन रेंज से बाहर निकलकर मजबूत ब्रेकआउट दिया है. शेयर ने 20 दिन के ईएमए से सपोर्ट लेकर फिर तेजी पकड़ी है. यह संकेत देता है कि हर गिरावट पर खरीदारी देखने को मिल रही है. एक्सपर्ट ने 7188 रुपये पर खरीदारी, 6895 रुपये का स्टॉप लॉस और 7665 रुपये का लक्ष्य दिया है.

ADANIPOWER

अडानी पावर के शेयर ने 217 से 220 रुपये के मजबूत सपोर्ट जोन से उछाल दिखाया है. इसके बाद शेयर 20 दिन और 50 दिन के ईएमए के ऊपर बंद हुआ है, जो तेजी का संकेत माना जा रहा है. टेक्निकल सेटअप के आधार पर 226 रुपये पर खरीदारी की सलाह दी गई है. इसके लिए 214 रुपये का स्टॉप लॉस और 250 रुपये का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें- Closing Bell: सेंसेक्स 561 अंक टूटकर और निफ्टी 24100 के नीचे बंद, रियल्टी में सबसे अधिक गिरावट

एक्सपर्ट की सलाह

सचिन गुप्ता का कहना है कि तीनों शेयरों में मौजूदा तकनीकी संकेत पॉजिटिव हैं. हालांकि किसी भी ट्रेड में प्रवेश करने से पहले तय स्टॉप लॉस का पालन करना जरूरी है. इससे रिस्क को सीमित रखा जा सकता है और बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान नुकसान से बचाव हो सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.