इन 2 मल्टीबैगर स्टॉक्स पर विजय केडिया ने लगाया दांव, खरीदी 3% हिस्सेदारी; 435% तक दे चुके हैं रिटर्न, रखें नजर
दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने दो माइक्रोकैप कंपनियों iWare Supplychain Services और Eimco Elecon में हिस्सेदारी खरीदी है. खास बात यह है कि दोनों कंपनियों में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी घटने के बीच केडिया की एंट्री हुई. iWare Supplychain Services का शेयर 14 जुलाई को बाजार खुलने के एक घंटे के भीतर ही अपर सर्किट पर पहुंच गया.
Vijay Kedia Portfolio: दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने एक बार फिर दो माइक्रोकैप कंपनियों पर दांव लगाया है. खास बात यह है कि इन दोनों कंपनियों में उनकी एंट्री ऐसे समय हुई, जब प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेच रहे थे. हालिया एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, केडिया ने iWare Supplychain Services और Eimco Elecon में हिस्सेदारी खरीदी है. इनमें से एक तेजी से बढ़ती लॉजिस्टिक्स कंपनी है, जबकि दूसरी करीब 50 साल पुरानी माइनिंग इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी है.
विजय केडिया को छोटी और बाजार में कम चर्चा वाली कंपनियों में निवेश के लिए जाना जाता है. पिछले तीन दशकों में उन्होंने Atul Auto, Cera Sanitaryware और Tejas Networks जैसी कंपनियों में शुरुआती दौर में निवेश किया. केडिया आमतौर पर छोटी और बाजार में कम पसंद की जाने वाली कंपनियों में निवेश करते हैं और लंबे समय तक शेयरों को होल्ड करते हैं. ऐसे में उनके पोर्टफोलियो में किसी नई कंपनी की एंट्री पर निवेशकों की नजर रहती है.
iWare Supplychain Services में 6 फीसदी हिस्सेदारी
iWare Supplychain Services की शुरुआत 2018 में हुई थी. गुजरात की यह कंपनी पूरे देश में लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सेवाएं देती है. कंपनी वेयरहाउसिंग, थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्टेशन, रेल रेक हैंडलिंग, बिजनेस ऑक्जिलरी सर्विसेज और रेंटल इनकम जैसे कारोबार से जुड़ी है.
14 जुलाई 2026 को कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 536 करोड़ रुपये है. इसका वेयरहाउसिंग नेटवर्क 8 लाख वर्ग फुट से ज्यादा में फैला है. कंपनी गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और दिल्ली समेत सात राज्यों में कारोबार करती है. हालांकि, iWare Supplychain Services शेयर बाजार में नई कंपनी है. कंपनी मई 2026 में NSE के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई थी.
विजय केडिया ने खरीदी 3 फीसदी हिस्सेदारी
जून 2026 की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, विजय केडिया ने प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए iWare Supplychain Services में 3 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी. इसके तहत उन्होंने करीब 3,45,600 शेयर लिए.
दिलचस्प बात यह है कि केडिया की खरीदारी ऐसे समय हुई, जब कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74 फीसदी से घटकर 69 फीसदी हो गई. प्रमोटर ग्रुप की कंपनी Inter India Roadways शेयर बेच रही थी. यानी एक तरफ प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी घट रही थी, वहीं दूसरी तरफ विजय केडिया कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे थे.
क्या है शेयर का हाल?
14 जुलाई को iWare Supplychain Services Ltd का शेयर 4.99 फीसदी की तेजी के साथ 466 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 536 करोड़ रुपये है. शेयर का P/E 35.6 है, जबकि इसकी बुक वैल्यू 52 रुपये है. कंपनी का ROCE 28.4 फीसदी और ROE 41.9 फीसदी है. वहीं, शेयर का 52 हफ्ते का हाई 466 रुपये और लो 85 रुपये है. कंपनी की फेस वैल्यू 10 रुपये है.
5 साल में दिया 447 फीसदी का रिटर्न
iWare Supplychain Services का शेयर 14 जुलाई को बाजार खुलने के एक घंटे के भीतर ही अपर सर्किट पर पहुंच गया. कंपनी का शेयर 4.99 फीसदी की बढ़त के साथ 466 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. शेयर ने एक हफ्ते में 26 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, 1 महीने की अवधि में कंपनी के शेयर ने 96 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसके अलावा सिर्फ छह महीने में शेयर ने 133 फीसदी का रिटर्न दिया है. एक साल में कंपनी के शेयर ने 435 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. वहीं, लंबी अवधि की बात करें तो कंपनी के शेयर ने 5 साल में 447 फीसदी का रिटर्न दिया है.
FY26 में तीन गुना हुआ रेवेन्यू
iWare Supplychain Services के वित्तीय आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपनी ने पिछले कुछ सालों में तेजी से ग्रोथ दर्ज की है. FY21 में कंपनी की बिक्री 19 करोड़ रुपये थी, जो FY26 में बढ़कर 258 करोड़ रुपये पहुंच गई. पांच साल में बिक्री की CAGR 68 फीसदी रही.
वहीं, EBITDA FY21 के 2 करोड़ रुपये से बढ़कर FY26 में 29 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान EBITDA की CAGR 71 फीसदी रही. कंपनी का नेट प्रॉफिट FY21 में 1 करोड़ रुपये था, जो FY26 में बढ़कर 15 करोड़ रुपये पहुंच गया. नेट प्रॉफिट की पांच साल की CAGR 72 फीसदी रही.
Eimco Elecon में भी विजय केडिया की एंट्री
विजय केडिया की दूसरी नई माइक्रोकैप बेट Eimco Elecon है. कंपनी की शुरुआत 1974 में हुई थी और यह 1992 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई. कंपनी अंडरग्राउंड और ओपनकास्ट खदानों के लिए उपकरण बनाती है. इसके प्रोडक्ट्स में साइड डंप लोडर्स, लोड हॉल डंपर्स और रॉकर शॉवल लोडर्स जैसे भारी उपकरण शामिल हैं.
Eimco Elecon का मार्केट कैप 1,028 करोड़ रुपये है. कंपनी गुजरात के वल्लभ विद्यानगर से कारोबार करती है. कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है और इसकी बुक वैल्यू करीब 810 रुपये प्रति शेयर है. इसके अलावा कंपनी के पास करीब 205 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो है.
विदेशी प्रमोटर की एग्जिट के बाद केडिया की एंट्री
सितंबर 2025 के आखिर में विदेशी प्रमोटर Tamrock Great Britain Holdings ने ऑफर फॉर सेल के जरिए Eimco Elecon में अपनी पूरी 24.68 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी थी. इसके बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73.64 फीसदी से घटकर 48.96 फीसदी रह गई. जून 2026 की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, विजय केडिया ने कंपनी में 1.45 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. उनकी इस हिस्सेदारी की मौजूदा कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है.
कंपनी के शेयर का हाल?
14 जुलाई को दोपहर 3:07 बजे Eimco Elecon (India) Ltd का शेयर 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ 1,764 रुपये पर कारोबार कर रहा था. कंपनी का मार्केट कैप 1,018 करोड़ रुपये है. शेयर का P/E 25.7 है, जबकि इसकी बुक वैल्यू 810 रुपये है. कंपनी का ROCE 10.3 फीसदी और ROE 7.81 फीसदी है. वहीं, शेयर का 52 हफ्ते का हाई 2,553 रुपये और लो 1,406 रुपये है. कंपनी की फेस वैल्यू 10 रुपये और डिविडेंड यील्ड 0.22 फीसदी है.
5 साल में दिया 300 फीसदी तक रिटर्न
कंपनी के शेयर की बात करें तो 14 जुलाई 2026 को इसमें 1.74 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. कंपनी का शेयर 1,760.80 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एक महीने में कंपनी के शेयर में 12.30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. छह महीने में शेयर ने 13 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी का शेयर काफी दबाव में रहा है. वहीं, पांच साल में कंपनी के शेयर ने 259 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
इसे भी पढ़ें- बल्क डील के बाद फिर रॉकेट बना ये शेयर, एक महीने में 38% की आई रैली, FII ने बढ़ाई होल्डिंग; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: सेंसेक्स 561 अंक टूटकर और निफ्टी 24100 के नीचे बंद, रियल्टी में सबसे अधिक गिरावट
3 साल में 1 लाख रुपये को बना दिया 87 लाख, आज फिर 5 फीसदी उछला; क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर शेयर
बल्क डील के बाद फिर रॉकेट बना ये शेयर, एक महीने में 38% की आई रैली, FII ने बढ़ाई होल्डिंग; रखें नजर
