₹3000 करोड़ का IPO लाएगी InsuranceDekho! DRHP की तैयारी तेज; निवेश से पहले समझें कंपनी का बिजनेस
InsuranceDekho 2500 से 3000 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी सितंबर 2026 तक सेबी के पास DRHP दाखिल कर सकती है. वहीं, मार्च 2027 तक शेयर बाजार में लिस्टिंग का लक्ष्य रखा है. IPO में फ्रेश इश्यू और OFS शामिल होने की उम्मीद है. कंपनी करीब 9500 करोड़ रुपये का वैल्यूएशन चाहती है.
InsuranceDekho IPO News: भारत की प्रमुख डिजिटल इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म InsuranceDekho शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी 2,500 से 3,000 करोड़ रुपये तक का IPO लाने की योजना बना रही है. कंपनी सितंबर 2026 तक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी SEBI के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकती है. कंपनी मार्च 2027 तक शेयर बाजार में लिस्टिंग का टारगेट लेकर चल रही है.
फ्रेश इश्यू और OFS से मिलकर बनेगा IPO
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित IPO में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल होने की उम्मीद है. IPO में फ्रेश इश्यू का हिस्सा बड़ा रह सकता है. इसके जरिए InsuranceDekho कारोबार के विस्तार के लिए नई पूंजी जुटाएगी. वहीं, OFS के जरिए कंपनी के कुछ शुरुआती संस्थागत निवेशकों को अपनी हिस्सेदारी बेचने और कंपनी से आंशिक रूप से बाहर निकलने का मौका मिल सकता है.
InsuranceDekho क्या करती है?
InsuranceDekho एक भारतीय इंस्योरटेक प्लेटफॉर्म और इंश्योरेंस ब्रोकर है. कंपनी की शुरुआत साल 2016 में हुई थी और इसका मुख्यालय गुरुग्राम में है. यह प्लेटफॉर्म लोगों और कारोबारों को इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने और मैनेज करने में मदद करता है. यहां ग्राहक मोटर, हेल्थ, लाइफ, ट्रैवल और कॉर्पोरेट इंश्योरेंस समेत अलग-अलग तरह की पॉलिसी की तुलना कर सकते हैं और उन्हें खरीद सकते हैं.
49 से ज्यादा इंश्योरेंस कंपनियों से जुड़ा प्लेटफॉर्म
InsuranceDekho का प्लेटफॉर्म 49 से ज्यादा इंश्योरेंस कंपनियों के साथ जुड़ा हुआ है. इसके जरिए ग्राहक अलग-अलग कंपनियों के इंश्योरेंस प्लान और कोटेशन की तुलना कर अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से पॉलिसी चुन सकते हैं. कंपनी ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने की सुविधा भी देती है, जहां डिजिटल प्रक्रिया के जरिए पॉलिसी लगभग तुरंत जारी की जा सकती है.
2.74 लाख से ज्यादा डिजिटल पार्टनर्स का नेटवर्क
InsuranceDekho के पास 2.74 लाख से ज्यादा डिजिटल पार्टनर्स और एजेंट्स का नेटवर्क है. कंपनी का यह नेटवर्क भारत के 98 फीसदी पिनकोड तक फैला हुआ है. अपने टेक प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी एजेंट्स को ट्रेनिंग देती है और उन्हें अपने स्थानीय इलाकों में इंश्योरेंस बेचने में मदद करती है. इसके अलावा, कंपनी क्लेम सेटलमेंट और पॉलिसी रिन्यूअल के दौरान भी ग्राहकों को सपोर्ट देती है.
इसे भी पढ़ें- ATM सर्विस पर संकट, दिल्ली-UP समेत 4 राज्यों में कई जगहों पर कैश भरने का काम ठप! फीस पर फंसा पेच
Latest Stories
माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स कंपनी का आ रहा IPO, प्राइस बैंड ₹402-424 पर तय, जानें- कब होगा ओपन
जुलाई में IPO की बहार, महीने के अंत तक 15000 करोड रुपये के IPO लाएंगी ये 5 कंपनियां, जानें पूरी डिटेल
₹14924 लगाकर ₹2548 तक कमाई का मौका! 14 जुलाई को खुलेगा SBI Funds Management का IPO; जानें पूरी डिटेल
