3 साल में 1 लाख रुपये को बना दिया 87 लाख, आज फिर 5 फीसदी उछला; क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर शेयर
Cupid लिमिटेड का शेयर मंगलवार को करीब 5 फीसदी तक चढ़ गया. पिछले तीन साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों को करीब 8700 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. जुलाई 2023 में 1 लाख रुपये का निवेश आज करीब 87 लाख रुपये हो गया होता.
Cupid लिमिटेड के शेयर ने एक बार फिर निवेशकों को चौंका दिया है. मंगलवार के कारोबार में कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी तक चढ़ गया. पिछले तीन साल में इस शेयर ने करीब 8661 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है. यानी जिस निवेशक ने जुलाई 2023 में इसमें 1 लाख रुपये लगाए थे, उसके निवेश की कीमत आज करीब 87 लाख रुपये हो गई है.
आज 5 फीसदी तक चढ़ा शेयर
मंगलवार को NSE पर Cupid का शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 217.99 रुपये तक पहुंच गया. पिछले एक सप्ताह में शेयर में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई थी, लेकिन एक महीने में यह 33 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है. साल 2026 में अब तक शेयर 102 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे चुका है.
3 साल में 1 लाख बने 87 लाख रुपये
जुलाई 2023 में Cupid का शेयर करीब 2.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था. अब यह 217 रुपये के पार पहुंच चुका है. इस दौरान शेयर ने करीब 8700 फीसदी का रिटर्न दिया. अगर किसी निवेशक ने तीन साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसके निवेश की कीमत करीब 87 लाख रुपये होती.
कंपनी क्या करती है
Cupid पुरुष और महिला कंडोम, वाटर बेस्ड लुब्रिकेंट जेली और आईवीडी किट का मैन्युफैक्चिरिंग करती है. कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट महाराष्ट्र के नासिक के पास सिन्नर में स्थित है. कंपनी का दावा है कि पुरुष और महिला दोनों तरह के कंडोम की सप्लाई के लिए WHO और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष से प्री क्वालिफिकेशन पाने वाली यह दुनिया की पहली कंपनी है.
यह भी पढ़ें- SBI Funds Management IPO खुलते ही SBI शेयर फिसला, लेकिन IPO से बैंक की होगी मोटी कमाई, जानें पूरा मामला
कंपनी ने बढ़ाया कारोबार का अनुमान
कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की आय का अनुमान बढ़ाकर 660 करोड़ रुपये से अधिक कर दिया है. इससे पहले कंपनी ने 600 करोड़ रुपये का अनुमान दिया था. मैनेजमेंट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत मांग, नए कारोबार और आईवीडी बिजनेस में बढ़ते अवसरों से आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ जारी रह सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: सेंसेक्स 561 अंक टूटकर और निफ्टी 24100 के नीचे बंद, रियल्टी में सबसे अधिक गिरावट
इन 2 मल्टीबैगर स्टॉक्स पर विजय केडिया ने लगाया दांव, खरीदी 3% हिस्सेदारी; 435% तक दे चुके हैं रिटर्न, रखें नजर
बल्क डील के बाद फिर रॉकेट बना ये शेयर, एक महीने में 38% की आई रैली, FII ने बढ़ाई होल्डिंग; रखें नजर
