SBI Funds Management IPO खुलते ही SBI शेयर फिसला, लेकिन IPO से बैंक की होगी मोटी कमाई, जानें पूरा मामला
SBI फंड्स मैनेजमेंट का IPO 14 जुलाई से निवेश के लिए खुल गया है. IPO खुलते ही SBI का शेयर करीब 1.62 फीसदी गिर गया. हालांकि इस इश्यू से बैंक को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है. SBI अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर करीब 7365 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा सकता है.
SBI फंड्स मैनेजमेंट का IPO आज निवेश के लिए खुल गया है. IPO खुलने के साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI के शेयर में हल्की गिरावट देखने को मिली. कारोबार के दौरान शेयर करीब 1.78 फीसदी तक फिसल गया. हालांकि बाजार के जानकार मानते हैं कि इस IPO से SBI को बड़ा वित्तीय फायदा हो सकता है. बैंक अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर हजारों करोड़ रुपये का मुनाफा कमा सकता है.
IPO खुलते ही SBI शेयर में आई कमजोरी
मंगलवार को SBI का शेयर 1033.30 रुपये पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में यह 1037 रुपये पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान शेयर 1026 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया. इससे शेयर में करीब 1.62 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि बाजार जानकार इसे IPO से जुड़ी सामान्य प्रतिक्रिया मान रहे हैं.
SBI की सबसे बड़ी हिस्सेदारी
SBI फंड्स मैनेजमेंट, SBI और अमुंडी का ज्वाइंट वेंचर है. कंपनी में SBI की 61.86 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि अमुंडी के पास 38.14 फीसदी हिस्सेदारी है. कंपनी SBI म्यूचुअल फंड का ऑपरेट करती है. यह देश की सबसे पुरानी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल है और म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में मजबूत स्थिति रखती है.
SBI को होगा हजारों करोड़ का फायदा
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार SBI ने यह हिस्सेदारी औसतन केवल 0.15 रुपये प्रति शेयर की लागत पर खरीदी थी. बैंक का कुल निवेश करीब 19 करोड़ रुपये रहा. IPO के अपर प्राइस बैंड 574 रुपये के हिसाब से SBI की हिस्सेदारी का वैल्यू करीब 68670 करोड़ रुपये आंका गया है. यानी बैंक को अपने निवेश पर कई हजार गुना लाभ मिलने की संभावना है.
OFS के जरिये बेचे जाएंगे शेयर
इस IPO में नए शेयर जारी नहीं किए जा रहे हैं. पूरा इश्यू ऑफर फोर सेल के जरिये लाया गया है. SBI 12 करोड़ 83 लाख से अधिक शेयर बेचेगा. बैंक को इस बिक्री से करीब 7366 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है. लागत घटाने के बाद SBI को लगभग 7365 करोड़ रुपये का मुनाफा हो सकता है.
यह भी पढ़ें- Stocks to Watch : HCLTech, BEL, CONCOR, SBI समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
कंपनी की मजबूत स्थिति
SBI फंड्स मैनेजमेंट IPO का प्राइस बैंड 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी इस इश्यू के जरिये कुल 11692.91 करोड़ रुपये जुटाएगी. दिसंबर 2025 तक कंपनी का पैसिव फंड मैनेजमेंट करीब 3 लाख 99 हजार 953 करोड़ रुपये था. इस आधार पर कंपनी की भारत के पैसिव फंड बाजार में करीब 29.6 फीसदी हिस्सेदारी है. यही वजह है कि इस IPO को बाजार में काफी अहम माना जा रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बल्क डील के बाद फिर रॉकेट बना ये शेयर, एक महीने में 38% की आई रैली, FII ने बढ़ाई होल्डिंग; रखें नजर
गिरते बाजार में IDBI Bank के शेयरों में रैली, निजीकरण पर आया बड़ा अपडेट, जानें पूरी डिटेल
तिमाही नतीजों के बाद HCLTech पर ब्रोकरेज बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस, रेटिंग में किया बड़ा बदलाव
