बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटा, रुपया 32 पैसे कमजोर; ऑटो- रियल्टी शेयरों में बिकवाली
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही. दूसरी ओर, निवेशकों आईटी और फार्मा शेयरों में खरीदारी दिखाई. इसके अलावा मेटल सेक्टर के शेयरों में भी मजबूती देखने को मिली.
Stock Market Opening Bell : मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में कारोबार करते नजर आए. सुबह करीब 9:18 बजे सेंसेक्स 388.16 अंक यानी 0.50 प्रतिशत गिरकर 77,228.24 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 102 अंक यानी 0.42 प्रतिशत टूटकर 24,109.10 के स्तर पर पहुंच गया.
ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव
बड़े शेयरों के साथ-साथ ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.37 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.
इन सेक्टरों पर सबसे ज्यादा दबाव
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही. दूसरी ओर, निवेशकों आईटी और फार्मा शेयरों में खरीदारी दिखाई. इसके अलावा मेटल सेक्टर के शेयरों में भी मजबूती देखने को मिली.
इन शेयरों पर रही नजर
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 9 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. टाटा स्टील, भारती एयरटेल और कुछ आईटी कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में बढ़त पर रहे. वहीं HCLTech और IndiGo के शेयर कंपनी से जुड़े खास कारणों के चलते दबाव में कारोबार करते नजर आए.
रुपया 32 पैसे कमजोर खुला
करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया भी दबाव में रहा. मंगलवार को रुपया 32 पैसे की कमजोरी के साथ 95.94 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि सोमवार को यह 95.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
आज खुल रहे हैं तीन IPO
प्राइमरी मार्केट में भी आज हलचल रहेगी. SBI Funds Management और Alpine Texworld के आईपीओ आज निवेशकों के लिए खुल रहे हैं. दोनों कंपनियां मिलकर 9,812.91 करोड़ रुपये और 126.25 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं.
इसके अलावा Millworks Technologies का आईपीओ भी आज खुल रहा है. यह 160.34 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है, जिसमें पूरी तरह फ्रेश इश्यू शामिल है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजारों में गिरावट( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 177 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 353 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 0.79 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.40 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
30 फीसदी से ज्यादा टूटे ये 3 फंडामेंटली मजबूत शेयर, वॉचलिस्ट में करें शामिल, दे सकते हैं अच्छा रिटर्न
Closing Bell: सेंसेक्स 331 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी 24,150 के पार; TechM में 4% और Bajaj Auto में 2% की बढ़त
ऑप्शन ट्रेडर्स सावधान! BSE पर 15 मिनट में दिखा 4,000% का तूफानी उछाल
