डिविडेंड देने में दिग्गज है ये ऑटो स्टॉक, TVS से लेकर Hyundai Motor जैसे धुरंधर पीछे, शेयरों में भी बंपर तेजी

भारतीय ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनियां अब सिर्फ बिक्री और मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि शानदार डिविडेंड देने के लिए भी चर्चा में हैं. Bajaj Auto, Hyundai Motor India, Eicher Motors और TVS Motor में कौन निवेशकों को डिविडेंड से सबसे ज्यादा कमाई करा रहा है?

Auto Stocks Dividend History Image Credit: Canva/ Money9

Auto Stocks Dividend History: भारतीय ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनियां सिर्फ गाड़ियों की बिक्री और मुनाफे में ही नहीं, बल्कि निवेशकों को डिविडेंड के जरिए मजबूत रिटर्न देने में भी आगे हैं. Bajaj Auto, Hyundai Motor India, Eicher Motors और TVS Motor जैसी कंपनियां बीते वर्षों में शेयरधारकों को लगातार डिविडेंड बांटती रही हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए यह जानना अहम हो जाता है कि किस कंपनी ने डिविडेंड के जरिए सबसे ज्यादा कमाई कराई और किसका ट्रैक रिकॉर्ड सबसे मजबूत रहा.

Bajaj Auto Dividends

Bajaj Auto बीते तीन साल में 2025 में अधिकतम 210 रुपये का डिविडेंडे दिया है.

ऐलान की तारीखएक्स-डिविडेंड तिथिडिविडेंड (रु.)
06 मई, 202629 मई, 2026150.00
29 मई, 202520 जून, 2025210.00
18 अप्रैल, 202414 जून, 202480.00
Source – Moneycontrol

शेयर का हाल

  • CMP – ₹10,711.50
  • 1 साल में – 37 फीसदी की तेजी
  • 3 साल में -135 फीसदी का उछाल
  • 5 साल में – 174 फीसदी भागा

Hyundai Motor India Dividends

Hyundai Motor India ने लगातार 2025 और 2026 में 21 रुपये का डिविडेंड दिया है.

ऐलान की तारीखएक्स-डिविडेंड तिथिडिविडेंड (रु.)
16 मई, 202505 अगस्त, 202521.00
08 मई, 2026NA21.00
Source – Moneycontrol

शेयर का हाल

  • CMP – ₹1,852.80
  • 1 साल में – 6 फीसदी की तेजी
  • 2 साल में -4 फीसदी की गिरावट

यह भी पढ़ें: मधुसूदन केला का नया दांव, Aptech में खरीदे 6.17 लाख नए शेयर, 78% सस्ता मिल रहा स्टॉक, डेट-फ्री है कंपनी

Eicher Motors Dividends

Eicher Motors ने अधिकतम 70 रुपये का डिविडेंड दिया है.

ऐलान की तारीखएक्स-डिविडेंड तिथिडिविडेंड (रु.)
14 मई, 202501 अगस्त, 202570.00
13 मई, 202407 अगस्त, 202451.00
11 मई, 202314 अगस्त, 202337.00
Source – Moneycontrol

शेयर का हाल

  • CMP – ₹7,302.50
  • 1 साल में – 33 फीसदी की तेजी
  • 3 साल में -115 फीसदी का उछाल
  • 5 साल में – 200 फीसदी भागा

TVS Motor Company Dividends

TVS Motor ने 2026 में अधिकतम 12 रुपये का डिविडेंड दिया है.

ऐलान की तारीखएक्स-डिविडेंड तिथिडिविडेंड (रु.)
24 मार्च, 202630 मार्च, 202612.00
20 मार्च, 202526 मार्च, 202510.00
27 फरवरी, 202419 मार्च, 20248.00
Source – Moneycontrol

शेयर का हाल

  • CMP – ₹3,695.20
  • 1 साल में – 36 फीसदी की तेजी
  • 3 साल में -200 फीसदी का उछाल
  • 5 साल में – 495 फीसदी भागा

Bajaj Auto, Hyundai Motor India, Eicher Motors और TVS Motor में किसी एक साल में सबसे अधिक डिविडेंड Bajaj Auto ने दिया है, लेकिन इसके शेयर की कीमत भी अधिक है. अगर कोई निवेशक कंपनी की ओर से दी जा रही डिविडेंड का लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें कंपनी के शेयर खरीदने होंगे.

यह भी पढ़ें: मधुसूदन केला का नया दांव, इन 4 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; 1 महीने में 80% तक उछले शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.