TVS Motor देगी 1200% का इंटरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय, कंपनी के ऐलान से उछले शेयर
TVS Motor ने इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट भी तय की गई है. इस घोषणा के बाद आज कंपनी के शेयर में हलचल देखने को मिली, हालांकि शेयर में कल भी तेजी देखने को मिली थी. मजबूत बिक्री और EV सेगमेंट में विस्तार के चलते कंपनी निवेशकों के फोकस में बनी हुई है.
TVS Motor Intrim Dividend: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी TVS Motor Company ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है. ऐसे में इसके शेयरों में बुधवार, 25 मार्च को शेयरों में हलचल देखने को मिली. इसके शेयर 2 फीसदी से ज्यादा उछलकर 3564.40 रुपये पर पहुंच गए.
कंपनी का कहना है कि वह अपने निवेशकों को ₹12 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड देगी, यानी यह करीब 1200% होगा. कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 31 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे. कंपनी ने यह भी साफ किया है कि डिविडेंड का भुगतान घोषणा के 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा. इस डिविडेंड पर कंपनी करीब 570 करोड़ रुपये खर्च करेगी.
शेयर में हलचल
डिविडेंड बांटने से पहले कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिलने लगी है. चूंकि मार्केट बंद होने के बाद कंपनी ने डिविडेंड दिए जाने का ऐलान किया, ऐसे में इसके शेयरों में और हलचल देखने को मिल सकती है. 24 मार्च को टीवीएस मोटर के शेयर 1.97 फीसदी की तेजी के साथ ₹3,479.70 पर बंद हुआ. जबकि इसका इंट्रा डे हाई 3500.70 रुपये रहा था.
EV सेगमेंट में भी बढ़ा कदम
TVS Motor ने हाल ही में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter V1 लॉन्च किया है. इसके साथ ही कंपनी ने Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल भी पेश किया है. इस मॉडल के जरिए कंपनी ग्राहकों को कम कीमत पर स्कूटर खरीदने का मौका देगी. BaaS के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹49,999 है, जबकि बिना BaaS के यह ₹84,500 में उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: 52 हफ्ते के लो के करीब पहुंचे ये 7 दिग्गज शेयर, बन सकते हैं कुबेर का खजाना, जानें फंडामेंटल में कितना दम
बिक्री में उछाल
कंपनी की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है. फरवरी 2026 में कुल बिक्री 31 फीसदी बढ़कर 5.29 लाख यूनिट हो गई. टू-व्हीलर बिक्री में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि घरेलू बाजार में बिक्री 32 फीसदी उछलकर 3.65 लाख यूनिट पहुंच गई है. TVS Motor का मार्केट कैप करीब ₹162055 करोड़ है, जो इसे ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनियों में शामिल करता है. मजबूत बिक्री, EV सेगमेंट में विस्तार और अब भारी-भरकम डिविडेंड के चलते यह शेयर निवेशकों के रडार पर बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सुनील सिंघानिया के 2 शेयर 52 वीक लो के पास पहुंचे, फिर भी नहीं किया एग्जिट, ₹112 करोड़ का लगा रखा है दांव; जानें भरोसे की वजह?
तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 870 और Nifty 285 अंक से अधिक चढ़े; बजाज फाइनेंस, M&M और टाइटन के शेयर उछले
RVNL और IRCON के मर्जर की तैयारी में सरकार, रेलवे में बढ़ेगा दबदबा, बड़ी कंपनियों को मिलेगी टक्कर
