अब रिश्ते बेहतर करने में भी मदद करेगा AI, भारतीय स्टार्टअप ने लांच किया डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म

SynqSol का कहना है कि उसका प्लेटफॉर्म सामान्य AI आधारित क्विज़ या रैंडम पर्सनैलिटी टेस्ट से अलग है.यह वैज्ञानिक मनोवैज्ञानिक फ्रेमवर्क पर आधारित आकलन करता है और उपयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत व्यवहार, निर्णय लेने की क्षमता और सोचने के तरीके के बारे में विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराता है

भारतीय स्टार्टअप की नई पहल Image Credit: Money9live

भारतीय स्टार्टअप SynqSol ने नया Decision Intelligence Platform लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म लोगों को करियर, रिश्तों और जीवन से जुड़े अहम फैसले अधिक वैज्ञानिक तरीके से लेने में मदद करेगा. इसके लिए कंपनी ने अपना Synq Human Operating System (hOS) 1.0 पेश किया है, जो मनोवैज्ञानिक आकलन, विशेषज्ञों की समीक्षा और AI तकनीक को जोड़कर काम करता है. कंपनी के मुताबिक, यह प्लेटफॉर्म केवल व्यक्तियों के लिए ही नहीं, बल्कि विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और कंपनियों के लिए भी उपयोगी होगा। इसकी मदद से भर्ती प्रक्रिया, कर्मचारी जुड़ाव (Employee Engagement), टीम डायनेमिक्स, नेतृत्व विकास और कार्यस्थल या शैक्षणिक तनाव जैसे पहलुओं का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा सकेगा.

साइकोमेट्रिक मॉडल पर आधारित

SynqSol का कहना है कि उसका प्लेटफॉर्म सामान्य AI आधारित क्विज़ या रैंडम पर्सनैलिटी टेस्ट से अलग है.यह वैज्ञानिक मनोवैज्ञानिक फ्रेमवर्क पर आधारित आकलन करता है और उपयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत व्यवहार, निर्णय लेने की क्षमता और सोचने के तरीके के बारे में विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराता है. साथ ही समय-समय पर दोबारा मूल्यांकन (Retesting) की सुविधा भी देता है, जिससे व्यक्ति अपने व्यवहार और विकास में आए बदलाव को ट्रैक कर सकता है।

कंपनी के अनुसार, SynqSol केवल व्यक्तित्व की समानता (Matching) नहीं बताता, बल्कि वैज्ञानिक तरीके से दो या उससे अधिक लोगों के बीच Compatibility Analysis करता है। इसका उपयोग व्यक्तिगत रिश्तों के अलावा कार्यस्थल पर टीम बनाने और सहयोग बढ़ाने में भी किया जा सकता है.SynqSol का दावा है कि उसके सभी आकलन भारतीय सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि उसे भारत सरकार के Startup India कार्यक्रम के तहत DPIIT से मान्यता भी मिल गई है.

Latest Stories

भारत को मिला पहला स्पेस-टेक यूनिकॉर्न, जानें ऐसा क्या करती है Skyroot Aerospace, जिससे दिग्गज लगा रहे हैं करोड़ों

कौन हैं Truecaller के CEO रिशित झुनझुनवाला? भारत छोड़कर ली स्वीडन की नागरिकता, पत्नी भी हैं को-फाउंडर

CIPP ने गायत्री संपत को दी अहम जिम्मेदारी, MSME सेक्टर को मिलेगा पॉलिसी फ्रेमवर्क का सपोर्ट

PSU शिपबिल्डिंग कंपनी ने खरीदी श्रीलंका की सबसे बड़ी यूनिट, 1 हफ्ते में 9% उछाल, 52 वीक हाई से 45% नीचे, खरीद का मौका?

10 टुकड़ों में बंटेगा इस कंपनी का शेयर, 5 साल में 4856% तक दे चुका है रिटर्न, कर्ज जीरो, जानें रिकॉर्ड डेट

50 हजार को बनाया 13 लाख से ज्यादा, इस ₹1 के स्टॉक से निवेशकों की हुई ताबड़तोड़ कमाई, ₹45 पर कर रहा ट्रेड