HomeStart-upsWho is Truecaller CEO Rishit Jhunjhunwala? He left India and took Swedish citizenship, and his wife is also a co-founder.
कौन हैं Truecaller के CEO रिशित झुनझुनवाला? भारत छोड़कर ली स्वीडन की नागरिकता, पत्नी भी हैं को-फाउंडर
Rishit Jhunjhunwala भारत में जन्मे रिशित झुनझुनवाला एक सफल टेक्नोलॉजी उद्यमी और बिजनेस लीडर हैं. उन्होंने कई स्टार्टअप्स और बड़ी टेक कंपनियों में काम किया. अपनी मेहनत और नेतृत्व क्षमता के दम पर वे Truecaller जैसे प्रसिद्ध प्लेटफॉर्म के CEO बने. भारत से स्वीडन तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण माना जाता है.
Rishit Jhunjhunwala sucess story Image Credit: Canva/ Money9
Published: 07 May 2026 13:24 PM Updated On: 07 May 2026 13:24 PM
रिशित झुनझुनवाला का जन्म वर्ष 1977 में बेंगलुरु में हुआ था. वे मूल रूप से भारत से हैं, लेकिन बाद में स्वीडन के नागरिक बन गए. उनका होमटाउन स्टॉकहोम, स्वीडन है. उन्होंने अपनी पढ़ाई बेंगलुरु यूनिवर्सिटी से पूरी की और ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल किया. अपनी शिक्षा और मेहनत के दम पर उन्होंने टेक्नोलॉजी और बिजनेस की दुनिया में बड़ी सफलता हासिल की.भारत में जन्मे और पले-बढ़े रिशित झुनझुनवाला एक सफल बिजनेस लीडर और टेक दिग्गज हैं. बाद में उन्होंने स्वीडन की नागरिकता ले ली. उन्होंने साल 2000 में Verity Technologies नाम की एक स्टार्टअप कंपनी के Co-Founder बने और कई वर्षों तक उससे जुड़े रहे. इसके बाद उन्होंने अलग-अलग टेक कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और अपने अनुभव से टेक्नोलॉजी की दुनिया में अच्छी पहचान बनाई.साल 2015 में रिशित झुनझुनवाला ने Truecaller कंपनी जॉइन की, जहां उन्होंने पहले VP Product के रूप में काम किया. अपनी मेहनत और नेतृत्व क्षमता के कारण वे बाद में कंपनी के Chief Product Officer और Managing Director बने. साल 2024 में उन्हें Truecaller का नया CEO नियुक्त किया गया, और उन्होंने 9 जनवरी 2025 से यह जिम्मेदारी संभाली. आज वे दुनिया की प्रसिद्ध टेक कंपनियों में से एक Truecaller का नेतृत्व कर रहे हैं.रिशित की पत्नी का नाम Niti Bhangar Jhunjhunwala है. वे Kooan Creations की को-फाउंडर और पार्टनर हैं और एक टीचर के रुप में भी काम करती हैं.रिशित झुनझुनवाला की अनुमानित नेट वर्थ को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट में अलग-अलग दावे किए जाते हैं.