अप्रैल 2026 के बेस्ट स्मार्टफोन! 30 हजार के बजट में मिलेंगे दमदार फीचर्स; देखें लिस्ट – Money9live
HomeTechapril 2026 best smartphones under rs 30000 top 5 motorola oppo realme nothing
अप्रैल 2026 के बेस्ट स्मार्टफोन! 30 हजार के बजट में मिलेंगे दमदार फीचर्स; देखें लिस्ट
अगर आप 30 हजार रुपये तक के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अप्रैल 2026 आपके लिए बेहतरीन समय साबित हो सकता है. इस साल अब तक कई नए स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं, जिन्होंने मिड-रेंज सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर दिया है. अब इस बजट में यूजर्स को सिर्फ अच्छा कैमरा या बड़ी बैटरी ही नहीं, बल्कि प्रीमियम डिजाइन, दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस, तेज प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं.
Oppo K13 Turbo अगर आप गेमिंग पसंद करते हैं, तो OPPO K13 Turbo आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. इसमें MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिया गया है, जिसने AnTuTu टेस्ट में 16 लाख से ज्यादा स्कोर किया. फोन में एक्टिव कूलिंग फैन दिया गया है, जिससे लंबे गेमिंग सेशन में भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता. BGMI और CODM जैसे गेम्स इसमें स्मूद चलते हैं. इसकी कीमत ₹27,999 है.
1 / 5
Motorola Edge 70 अगर आप पतला और हल्का फोन चाहते हैं, तो Motorola Edge 70 शानदार विकल्प है. यह सिर्फ 5.99mm पतला और 159 ग्राम वजन वाला स्मार्टफोन है. फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो अच्छी परफॉर्मेंस देता है. इसमें प्रीमियम डिजाइन के साथ मजबूत बिल्ड क्वालिटी भी मिलती है. इसकी कीमत ₹29,999 है.
2 / 5
Nothing Phone (4a) अगर आप कैमरा क्वालिटी को प्राथमिकता देते हैं, तो Nothing Phone (4a) सबसे बेहतरीन विकल्पों में शामिल है. इसमें 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. फोन की फोटो क्वालिटी, पोर्ट्रेट मोड और डिजाइन इसे खास बनाते हैं. साथ ही इसमें क्लीन और ब्लोटवेयर-free सॉफ्टवेयर मिलता है. इसकी कीमत ₹31,999 है.
3 / 5
Realme P4 Power अगर आपकी प्राथमिकता बैटरी बैकअप है, तो Realme P4 Power शानदार फोन है. इसमें 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है. PCMark टेस्ट में इसने 21 घंटे से ज्यादा रनटाइम दिया. इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. इसकी कीमत ₹26,999 है.
4 / 5
Motorola Edge 70 Fusion Motorola Edge 70 Fusion इस बजट में सबसे संतुलित स्मार्टफोन माना जा रहा है. इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार व्यूइंग अनुभव देता है. फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मौजूद है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मूद परफॉर्मेंस देता है. इसमें 7000mAh बैटरी दी गई है, जो एक दिन से ज्यादा आराम से चल सकती है. डिजाइन भी स्लिम और प्रीमियम है. इसकी शुरुआती कीमत ₹26,999 है.