BHIM ऐप पर बढ़ा लोगों का भरोसा, 11 महीने में तीन गुना बढ़े ट्रांजैक्शन; जानें डिटेल
BHIM Payments App की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. NPCI BHIM Services Limited के अनुसार जून 2025 से मई 2026 के बीच ऐप पर होने वाले मासिक ट्रांजेक्शन तीन गुना से अधिक बढ़कर 7.96 करोड़ से 24.4 करोड़ हो गए. मई 2026 में प्लेटफॉर्म ने 26952 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन प्रोसेस किए.

BHIM Payments App: देश में डिजिटल पेमेंट का यूज तेजी से बढ़ रहा है और BHIM Payments App भी इस बदलाव का बड़ा हिस्सा बनता जा रहा है. NPCI BHIM Services Limited के अनुसार, पिछले 11 महीनों में BHIM ऐप पर होने वाले ट्रांजेक्शन की संख्या तीन गुना से अधिक हो गई है. जून 2025 से मई 2026 के बीच ऐप के यूज में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई. किराना, फूड आउटलेट और क्विक कॉमर्स जैसी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोग तेजी से डिजिटल पेमेंट अपना रहे हैं. इससे देश में कैशलेस ट्रांजेक्शन को और मजबूती मिली है.
11 महीने में तीन गुना बढ़ा ट्रांजेक्शन
NPCI BHIM Services Limited के आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 में BHIM ऐप पर 7.96 करोड़ट्रांजेक्शन हुए थे. यह संख्या मई 2026 तक बढ़कर 24.4 करोड़पहुंच गई. इस तरह केवल 11 महीनों में प्लेटफॉर्म के ट्रांजेक्शन में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई. यह डिजिटल पेमेंट की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है.
26952 करोड़ रुपये का कारोबार
मई 2026 में BHIM ऐप के जरिए कुल 26952 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन किए गए. यह आंकड़ा बताता है कि ऐप केवल छोटे पेमेंटों तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़े स्तर पर भी यूज किया जा रहा है. डिजिटल पेमेंट की बढ़ती पहुंच और भरोसे ने इस ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़ें- OPPO ने Reno16 Series से उठाया पर्दा, मिलेगा देश का पहला HoloVerse 3D डिजाइन, AI Snap Key समेत कई खास फीचर्स
किराना और फूड आउटलेट सबसे आगे
मई 2026 में तेलंगाना में BHIM ऐप के जरिए सबसे ज्यादा पेमेंट किराना दुकानों पर किए गए. कुल मर्चेंट ट्रांजैक्शन में किराना का हिस्सा 23.9 फीसदी रहा. इसके बाद फूड आउटलेट का हिस्सा 18.1 फीसदी और क्विक कॉमर्स का हिस्सा 11.6 फीसदी दर्ज किया गया. इससे पता चलता है कि लोग रोजमर्रा की खरीदारी के लिए डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं.