Black Friday Sale में iPhone से लेकर MacBook तक सस्ते, यहां मिल रहे दमदार ऑफर्स
Black Friday Sale 2026 के मौके पर Flipkart, Croma और Vijay Sales ने ग्राहकों के लिए खास ऑफर शुरू किए हैं. इन सेल में iPhone, Samsung, Google Pixel स्मार्टफोन से लेकर MacBook, लैपटॉप और टीवी तक पर छूट मिल रही है.

Black Friday Sale 2026: इस साल Black Friday सेल 27 नवंबर से शुरू है, लेकिन भारत में कई कंपनियों ने पहले ही सेल शुरू कर दी है. Flipkart पर 21 से 27 नवंबर तक Black Friday Sale चल रही है. वहीं Croma की सेल 26 से 30 नवंबर और Vijay Sales की सेल 20 से 30 नवंबर तक है. सेल में आईफोन से लेकर सैमसंग और अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन पर दमदार डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा MacBook, लैपटॉप और टीवी तक पर छूट मिल रही है. इन प्लेटफॉर्म पर चुनिंदा प्रोडक्ट की कीमतों में कटौती के साथ बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और EMI की सुविधा भी दी जा रही है. अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ऑफर और कीमतें अलग हैं.
Flipkart पर iPhone और Samsung फोन पर छूट
Flipkart की Black Friday Sale 27 नवंबर तक चलेगी. इसमें Apple, Samsung, Google Pixel, Vivo और Oppo के स्मार्टफोन पर ऑफर मिल रहे हैं. iPhone 17 (256GB) की कीमत घटकर 89,100 रुपये हो गई है. वहीं Google Pixel 10 को 67,999 रुपये और Samsung Galaxy S25 FE को 42,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. चुनिंदा मॉडल पर बैंक डिस्काउंट और पुराने फोन को एक्सचेंज करने का फायदा भी मिल सकता है.
Croma पर iPhone 17 Pro Max और MacBook Neo की डील
Croma की Black Friday Sale 26 से 30 नवंबर तक चल रही है. कंपनी स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और होम अप्लायंस पर 50% तक छूट देने का दावा कर रही है. यहां iPhone 16 (128GB) की प्रभावी कीमत 45,490 रुपये और iPhone 17 Pro Max की 96,290 रुपये बताई गई है. MacBook Neo की प्रभावी कीमत 42,714 रुपये है. Samsung Galaxy S26 Ultra भी 85,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है. इन कीमतों में बैंक ऑफर और एक्सचेंज का फायदा शामिल हो सकता है.
Vijay Sales पर बैंक कार्ड से मिल रहा डिस्काउंट
Vijay Sales की Black Friday Sale में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, ऑडियो प्रोडक्ट और होम अप्लायंस शामिल हैं. कंपनी की वेबसाइट पर HDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 15,000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा YES Bank, IDFC First Bank, Bank of Baroda और RBL बैंक के चुनिंदा कार्ड पर भी छूट मिल सकती है. कुछ खरीदारी पर 5,000 रुपये तक के फ्लाइट वाउचर का ऑफर भी दिया जा रहा है.
खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
तीनों प्लेटफॉर्म पर सेल की तारीख और ऑफर अलग-अलग हैं. Flipkart की सेल 27 नवंबर को खत्म हो रही है, जबकि Croma और Vijay Sales पर 30 नवंबर तक ऑफर मिलेंगे. बैंक डिस्काउंट हर कार्ड और प्रोडक्ट पर लागू नहीं होता. इसी तरह एक्सचेंज की रकम पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करती है. इसलिए खरीदारी करने से पहले फाइनल कीमत, बैंक ऑफर की शर्तें और एक्सचेंज की पात्रता जरूर जांच लें.
यह भी पढ़ें: किसान के बेटे ने अमेरिका में खड़ी कर दी 44 अरब डॉलर की कंपनी, कभी जेब में थे सिर्फ 200 डॉलर