NEET-JEE की तैयारी होगी आसान, Google दे रहा 12 महीने का फ्री AI सब्सक्रिप्शन, ऐसे मिलेगा फायदा
गूगल ने नीट, जेईई, जीआरई, एसएटी और एमसीएटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नए एआई स्टडी टूल लॉन्च किए हैं. कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि 140 से ज्यादा देशों के कॉलेज छात्रों को मुफ्त एआई सब्सक्रिप्शन मिलेगा. भारत के योग्य छात्रों को 12 महीने तक गूगल एआई प्लस मुफ्त मिलेगा.

गूगल ने छात्रों के लिए AI बेस्ड पढ़ाई को आसान बनाने के लिए कई नए टूल लॉन्च किए हैं. कंपनी ने नीट, JEE, जीआरई, एसएटी और एमसीएटी जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नए स्टडी फीचर पेश किए हैं. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि 140 से ज्यादा देशों में कॉलेज छात्रों को फ्री AI सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा. भारत के योग्य कॉलेज छात्रों को 12 महीने तक गूगल AI प्लस मुफ्त मिलेगा. इसमें जेमिनी, स्टडी टूल और 400 जीबी स्टोरेज जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
JEE की तैयारी के लिए लॉन्च किए AI टूल
गूगल ने कंपटीटिव परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नए AI बेस्ड स्टडी टूल पेश किए हैं. इनमें नीट और JEE के अलावा जीआरई, एसएटी, एपी और एमसीएटी जैसी परीक्षाएं शामिल हैं. इन टूल की मदद से छात्र घर पर अपनी जरूरत के हिसाब से पढ़ाई कर सकेंगे. गूगल सर्च, जेमिनी और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी. इसका उद्देश्य छात्रों को ज्यादा पर्सनल और आसान स्टडी अनुभव देना है.
12 महीने फ्री मिलेगा गूगल AI प्लस
गूगल ने कॉलेज छात्रों के लिए खास सब्सक्रिप्शन ऑफर भी पेश किया है. अमेरिका के योग्य छात्रों को एक साल के लिए गूगल AI प्रो मुफ्त मिलेगा. अमेरिका के बाहर योग्य छात्रों को गूगल AI प्लस मुफ्त दिया जाएगा. भारत के योग्य कॉलेज छात्र भी 12 महीने तक गूगल AI प्लस का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसमें जेमिनी ओमनी, जेमिनी में ज्यादा इस्तेमाल की सीमा और 400 जीबी स्टोरेज जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
छात्र बना सकेंगे स्टडी नोटबुक और फ्लैशकार्ड
गूगल के नए स्टूडेंट हब में छात्रों को पढ़ाई के लिए कई यूजफूल टूल मिलेंगे. छात्र अपनी जरूरत के हिसाब से स्टडी नोटबुक और फ्लैशकार्ड तैयार कर सकेंगे. इसके अलावा ग्राफ, इमेज और इंटरएक्टिव विजुअल भी बनाए जा सकेंगे. इससे कठिन विषयों को समझने में छात्रों को मदद मिल सकती है. छात्र इन टूल की मदद से अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित भी कर सकेंगे.
जेमिनी डीप रिसर्च से मिलेगी फायदा
गूगल ने जेमिनी डीप रिसर्च का नया इंटरएक्टिव फीचर भी लॉन्च किया है. यह छात्रों की पढ़ाई को उनकी जरूरत के अनुसार तैयार करने में मदद करेगा. इसमें डायग्नोस्टिक क्विज के जरिए छात्रों की ताकत और कमजोर विषयों की पहचान की जाएगी. इसके बाद छात्रों को अपनी जरूरत के हिसाब से पढ़ाई करने में मदद मिल सकती है. इससे कमजोर विषयों पर ज्यादा फोकस करना आसान होगा.
यह भी पढ़ें- OnePlus Nord 6 से OnePlus N6x तक, 4000 रुपए तक महंगे हो गए ये स्मार्टफोन्स!
गूगल सर्च में भी बढ़े AI स्टडी फीचर
गूगल सर्च में भी छात्रों के लिए कई नए AI फीचर जोड़े गए हैं. छात्र कठिन विषयों को समझने के लिए इंटरएक्टिव विजुअल तैयार कर सकेंगे. इसके अलावा प्रोजेक्ट को व्यवस्थित करने और कस्टम फाइल बनाने की सुविधा भी मिलेगी. छात्र अपनी तैयारी जांचने के लिए प्रैक्टिस क्विज भी तैयार कर सकेंगे. गूगल लेंस के जरिए भी छात्रों को विषय समझने में मदद मिलेगी.
गूगल क्लासरूम में शिक्षकों के लिए नए टूल
गूगल ने शिक्षकों के लिए भी गूगल क्लासरूम में नए फीचर जोड़े हैं. शिक्षक छात्रों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग पाठ्यक्रम तैयार कर सकेंगे. इसके अलावा वे छात्रों की पढ़ाई और प्रगति को रियल टाइम में ट्रैक कर पाएंगे. इससे शिक्षकों को छात्रों की कमजोरियों को समझने में मदद मिल सकती है. गूगल का दावा है कि नए टूल से छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए पढ़ाई का अनुभव ज्यादा व्यक्तिगत बनाया जा सकेगा.