चीनी की कीमतों ने बढ़ाई शुगर कंपनियों की चमक, करीब 14 फीसदी तक आई तेजी; Dwarikesh से Balrampur Chini तक उछले
चीनी की रिकॉर्ड कीमतों और सरकार की सख्त स्टॉकहोल्डिंग लिमिट के बीच 20 अगस्त को शुगर स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली. Dwarikesh Sugar Industries का शेयर इंट्रा डे में करीब 13.82 फीसदी चढ़ा, जबकि Balrampur Chini Mills में 10.23 फीसदी और Bajaj Hindusthan Sugar में करीब 10 फीसदी की तेजी रही. Dhampur Sugar और Shree Renuka Sugars के शेयर भी करीब 7 फीसदी चढ़े.
Highlights
- Dwarikesh Sugar Industries के शेयर में इंट्रा डे करीब 13.82% की तेजी आई.
- Balrampur Chini Mills का शेयर 10.23% चढ़ा.
- Bajaj Hindusthan Sugar में करीब 10% बढ़त दर्ज की गई.
Sugar Stocks: शुगर कंपनियों के शेयरों में 20 अगस्त को जोरदार तेजी देखने को मिली. सरकार की ओर से चीनी की स्टॉकहोल्डिंग लिमिट सख्त किए जाने और घरेलू बाजार में कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच शुगर स्टॉक्स में खरीदारी बढ़ी. Dhampur Sugar से लेकर Dwarikesh Sugar Industries, Bajaj Hindusthan Sugar और Balrampur Chini Mills तक कई कंपनियों के शेयरों में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही. Dwarikesh Sugar Industries का शेयर इंट्रा डे में करीब 14 फीसदी और Dhampur Sugar का शेयर करीब 7.21 फीसदी चढ़ा.
इन शुगर स्टॉक्स में आई तेजी
20 अगस्त को Bajaj Hindusthan Sugar के शेयर में करीब 10 फीसदी की तेजी आई. Dhampur Sugar में करीब 7.21 फीसदी, Dwarikesh Sugar Industries में 13.82 फीसदी और Shree Renuka Sugars में करीब 7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. वहीं, Balrampur Chini Mills का शेयर करीब 10.23 फीसदी चढ़ा.
शुगर स्टॉक्स में यह तेजी ऐसे समय आई है, जब सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कीमतों पर नियंत्रण रखने और बाजार में पर्याप्त सप्लाई बनाए रखने के लिए स्टॉक रखने की सीमा सख्त कर दी है.
15 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे डीलर्स
नए नियम के तहत महीने में 10 मीट्रिक टन से ज्यादा चीनी खरीदने वाले डीलर्स अब अधिकतम 15 दिनों की जरूरत के बराबर स्टॉक रख सकेंगे. यह नियम 1 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा. सरकार हर महीने चीनी की बिक्री और स्टॉक की स्थिति पर नजर रखेगी.
चीनी की कीमतों में लगातार तेजी के बीच सरकार ने यह कदम उठाया है. घरेलू थोक बाजार में कई जगहों पर चीनी की कीमत 6,000 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंच गई है. ऑल इंडिया एवरेज एक्स-मिल चीनी की कीमत 5,400-5,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है, जबकि एक साल पहले यह करीब 3,900 रुपये प्रति क्विंटल थी.
अगस्त से शुगर स्टॉक्स में तेज रैली
Angel One के टेक्निकल एनालिस्ट-इक्विटी एंड डेरिवेटिव्स Hitesh Rathi के मुताबिक, अगस्त की शुरुआत से शुगर स्टॉक्स में तेज वर्टिकल रैली देखने को मिली है. Avadh Sugar & Energy, Bajaj Hindusthan Sugar, Dalmia Bharat Sugar and Industries और Dhampur Sugar Mills जैसे शेयरों में करीब 40-50 फीसदी तक की तेजी आई है.
यह भी पढ़ें: RIL का 2.73 लाख करोड़ रुपये का मेगा प्लान, यहां बनेगा भारत का पहला अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन कॉम्प्लेक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
छोटा शेयर, बड़ा सपना! समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर बूम से मालामाल हो सकते हैं निवेशक?
इस IPO में पैसा लगाने वालों की बल्ले-बल्ले, 90% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग; शेयरों में लगा अपर सर्किट
Opening Bell: सात दिनों की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी; IT और प्राइवेट बैंक चमके
