इंडिया, US, UK या जापान, किस देश में मिलेगा सबसे सस्ता Google Pixel 11?

Google Pixel 11 Series को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर गूगल की ये लेटेस्ट सीरीज किस देश में सबसे सस्ती और किस देश में सबसे महंगी है? हम आज आपको बताएंगे कि इस सीरीज को भारत, यूएस, यूके और जापान में से किस देश में सबसे कम और किस देश में सबसे ज्यादा कीमत में बेचा जाएगा?

पिक्सल 11 प्राइस Image Credit: गूगल स्टोर

महीनों के लीक्स और अफवाहों के बाद, Google ने आखिरकार भारत में Pixel 11 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, इस सीरीज में चार मॉडल उतारे गए हैं, Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold. चारों ही फोन नए प्रोसेसर और अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम के साथ उतारे गए हैं. सभी मॉडल्स की प्री बुकिंग शुरू हो गई है और 20 अगस्त से सेल भी शुरू हो जाएगी. अगर आप नए इनमें से किसी भी पिक्सल फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि भारत, यूएस, यूके और जापान में से किस देश में पिक्सल 11 सीरीज सबसे सस्ती और सबसे महंगी है.

Google Pixel 11 की कीमत

भारत में पिक्सल 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपए है, यूएस में 899 डॉलर (लगभग 85700 रुपए), जापान में Yen 136,800 (लगभग 81900 रुपए) और यूके में £879 (लगभग 1,13,190 रुपए) है. इसका मतलब ये फोन जापान में सबसे सस्ता और यूके में सबसे महंगा है.

Google Pixel 11 Pro की कीमत

डिजिट के मुताबिक, इस पिक्सल स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 1 लाख 19 हजार 999 रुपए है, यूएस में इस फोन की शुरुआती कीमत 1099 डॉलर (लगभग 1,04,760 रुपए), जापान में कीमत ¥174,800 (लगभग 1,04,650 रुपए) है. यूके में इस फोन की शुरुआती कीमत £1,079 (लगभग 1,38,940 रुपए) है.

Google Pixel 11 Pro XL की कीमत

भारत में इस पिक्सल स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 1 लाख 34 हजार 999 रुपए है. यूएस में फोन की कीमत 1299 डॉलर (लगभग 1 लाख 23 हजार 800 रुपए), यूके में कीमत £1,279 (लगभग 1,64,699 रुपए) और जापान में कीमत ¥207,800 (लगभग 1,24,409 रुपए) से शुरू होती है.

Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत

गूगल के इस फोल्डेबल फोन की भारत में कीमत 1 लाख 86 हजार 999 रुपए है, यूएस में कीमत 1899 डॉलर (लगभग 1 लाख 81 हजार 031 रुपए), यूके में कीमत £1,799 (लगभग 2,31,660 रुपए) और जापान में कीमत ¥279,900 (लगभग 1,67,580 रुपए) है.

ये भी पढ़ें- Google Pixel Watch 5: एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स और जेमिनी सपोर्ट के साथ लॉन्च, भारत में इतनी है कीमत

Loading...
Unable to load recommendations.