Google Pixel Watch 5: एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स और जेमिनी सपोर्ट के साथ लॉन्च, भारत में इतनी है कीमत
Google Pixel Watch 5 Launched: गूगल की नई पिक्सल स्मार्टवॉच को गोल डिजाइन, 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ, ढेर सारे हेल्थ फीचर्स, जेमिनी सपोर्ट, 64 जीबी स्टोरेज और LTPO डिस्प्ले जैसी शानदार खूबियों के साथ उतारा गया है.
Highlights
- गूगल की नई पिक्सल वॉच हुई लॉन्च.
- मिलेगी 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ.
- जेमिनी सपोर्ट के साथ आई ये वॉच.
Google की नई स्मार्टवॉच भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है, पिक्सल 11 सीरीज के साथ नई Pixel Watch 5 को भी उतारा गया है. कंपनी की ये लेटेस्ट वॉच 3000 निट्स डिस्प्ले और फास्ट प्रोसेसर, जेमिनी फीचर्स, नए हेल्थ फीचर्स जैसे कि ब्रीदिंग इमरजेंसी डिटेक्शन से लैस है. सिंगल चार्ज पर इस वॉच की बैटरी 40 घंटे तक आपका साथ देगी. इस नई वॉच में पिछले मॉडल की तरह ही गोल डिजाइन है, लेकिन हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों के मामले में कई अपग्रेड किए गए हैं.
गूगल की लेटेस्ट स्मार्टवॉच 50 से ज्यादा एक्टिविटीज़ को भी सपोर्ट करती है, जिसमें रियल-टाइम ऑडियो और विजुअल गाइडेंस, वीकली कार्डियो गोल्स और डेली रेडीनेस स्कोर शामिल हैं.
Google Pixel Watch 5 Price in India
इस नई पिक्सल वॉच के 41mm वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपए से शुरू होती है जो 130–210mm साइज की कलाई के लिए फिट होती है. 45mm मॉडल 150–215mm साइज की कलाई के लिए डिजाइन किया गया है और इसकी कीमत 45,999 रुपए है.
हर वेरिएंट के दो ऑप्शन्स हैं, 41mm मॉडल को फॉग एक्टिव बैंड के साथ पॉलिश्ड सिल्वर एल्युमिनियम केस और कैन्यन एक्टिव बैंड के साथ शैंपेन गोल्ड एल्युमिनियम केस में खरीदा जा सकता है. 45mm वेरिएंट ऑलिव एक्टिव बैंड के साथ सैटिन पाइराइट एल्युमिनियम केस और ऑब्सीडियन एक्टिव बैंड के साथ मैट ब्लैक एल्युमिनियम केस में मिलता है. इस वॉच की प्री बुकिंग शुरू हो गई है और 20 अगस्त से इस वॉच को गूगल के ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे.
Google Pixel Watch 5 Features
- स्क्रीन: इस स्मार्टवॉच में Actua 360 AMOLED LTPO डिस्प्ले है जो 320ppi पिक्सल डेंसिटी, 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और 60Hz तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आती है. स्क्रैच रेसिस्टेंट के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया है.
- प्रोसेसर: इस वॉच में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 Gen 2 Accelerated प्लेटफॉर्म और एक Cortex-M55 को-प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. इसमें 64GB eMMC स्टोरेज भी मिलती है.
- जेमिनी का फायदा: स्मार्टवॉच में डीप Gemini इंटीग्रेशन भी है और कंपनी का कहना है कि जेमिनी से बात करने के लिए आपको अपनी कलाई को उठाना होगा.
- हेल्थ फीचर्स: AFib डिटेक्शन के साथ ECG, रेस्टिंग हार्ट-रेट मॉनिटरिंग, हाई और लो हार्ट-रेट अलर्ट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV), ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2), स्किन टेम्परेचर वेरिएशन, ब्रीदिंग रेट और रियल-टाइम स्ट्रेस ट्रैकिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. स्लीप ट्रैकिंग फीचर्स में ब्रीदिंग रेगुलरिटी एनालिसिस और एक पर्सनलाइज़्ड स्लीप स्कोर शामिल है. नए फीचर्स में हेल्थ गार्डियन भी शामिल है, जो नींद की ब्रीदिंग क्वालिटी, ब्लड प्रेशर ट्रेंड्स और इंसुलिन रेजिस्टेंस ट्रेंड्स के लिए मंथली समरी देता है. रियल-टाइम क्लिनिकल रीडिंग देने के बजाय, ये फीचर्स लंबे समय के बदलावों को हाइलाइट करने के लिए हैं.
- एक और नया फीचर ब्रीदिंग इमरजेंसी डिटेक्शन है, जिसे गूगल स्मार्टवॉच के लिए इंडस्ट्री-फर्स्ट फीचर बताता है. यह ऑन-डिवाइस AI के साथ PPG, एक्सेलेरोमीटर और बैरोमीटर सेंसर के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करके ऑक्सीजन सैचुरेशन में गंभीर और लगातार गिरावट को मॉनिटर कर सकता है.
- बैटरी लाइफ: 41mm वेरिएंट 30 घंटे तक जबकि 45mm वेरिएंट सिंगल चार्ज में 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर कर सकता है. कंपनी का कहना है कि 15 मिनट की चार्जिंग से 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- Google Pixel 11 Pro Fold: लॉन्च हुआ गूगल का नया फोल्डेबल फोन, भारत में इतनी है कीमत
Latest Stories
9000mAh बैटरी और 1.5K AMOLED डिस्प्ले, लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro, ऐसे मिलेगी हजारों की छूट
10000mAh बैटरी, 6 साल अपडेट्स और ₹5000 की छूट, लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro Max
डिस्काउंट का खेल! फेस्टिव सीजन में छूट देकर कैसे ई-कॉमर्स कंपनियां कर लेती हैं मोटी कमाई?
